Modi Ka Parivar: चारा चोर से कह दो 140 करोड़ है मोदी का परिवार- स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला किया है। मैं हूं मोदी का परिवार नारा नागपुर में बुलंद किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
union minister Smriti Irani
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी | Image: pti

Modi ka Parivar:  लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। सियासी पारा बढ़ा हुआ है और नारों-आरोपों के दौर के बीच ही मोदी का परिवार ट्रेंड करने लगा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के मुंह से निकली बात उनकी गलती साबित होने लगी है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नागपुर में जमकर लालू को लताड़ लगाई। आक्रामक दिखीं और बता दिया कि पीएम का परिवार है तो है कौन?

विपक्षी महागठबंधन के वार पर जबरदस्त तरीके से पलटवार किया है। स्मृति ईरानी ने लालू प्रसाद को चारा चोर कह करारा जवाब दिया। नागपुर में मंच से उन्हें बताया कि मोदी ने 10 साल जिन लोगों की सेवा की वही उनका परिवार है।

खूब गरजीं स्मृति, लालू को कहा चारा चोर

केंद्रीय मंत्री ने मंच से लालू प्रसाद यादव के परिवारवाद को लेकर रखे गए विचारों पर प्रहार किया। कहा वो हैं मोदी का परिवार। उन्होंने कहा- 10 साल प्रधानसेवक के नाते इस परिवार के लिए जिसे भारत कहते हैं ...उस परिवार के लिए परिश्रम करते करते जूझते जूझते राजनीति के उस पड़ाव पर पहुंचे हैं जहां इंडी गठबंधन के एक चारा चोर ने कहा है  मोदी का कोई परिवार नहीं...आज उस चारा चोर से विनम्रता से बात पहुंचे तो नागपुर से कहना चाहती हूं...हम हैं मोदी का परिवार...बोलो उससे ये नौजवान है मोदी का परिवार...

कर्तव्य काल...विकसित भारत और 140 करोड़ भारतवासी

स्मृति ईरानी ने आगे कहा-  अरे जिसका परिवार 140 करोड़ का है उसका बाल भी बांका नहीं हो पाएगा... ये कर्तव्य काल है...उस व्यक्ति ने संकल्प लिया है कि भारत को 2047 तक विकसित बनाना है इसलिए हर युवा को बाहर आना है।

Advertisement

‘मोदी का परिवार’ नारा लालू की देन!

पटना के गांधी मैदान में आरजेडी की रैली में लालू यादव ने पीएम मोदी पर निजी हमले किए थे। उन्होंने पीएम मोदी की मां के निधन पर व्यक्तिगत टिप्पणी की। लालू यादव ने कहा, ‘मोदी क्या है? मोदी कोई चीज नहीं है। मोदी के पास तो परिवार ही नहीं है। अरे भाई तुम बताओ ना कि तुम्हारे परिवार में कोई संतान क्यों नहीं हुआ। ज्यादा संतान होने वाले लोगों को बोलता है कि परिवारवाद है, परिवार के लिए लड़ रहा है,,,तुम्हारे पास तो परिवार ही नहीं है। तुम तो हिंदू भी नहीं हो। मोदी की माताजी का जब निधन हुआ तो सबने देखा कि मोदी ने माँ की मौत के बाद भी बाल-दाढ़ी नहीं बनवाया। किसी की मां मरती है तो बेटा बाल अपना छिलवाता है। तुम क्यों नहीं छिलवाए, जब तुम्हारी माँ का निधन हुआ?'

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में दिया जवाब

PM ने राजद सुप्रीमो को जवाब तेलंगाना में दिया।  पीएम मोदी ने कहा- आज देश ही कह रहा है कि 'मैं हूं मोदी का परिवार'...देश का हर गरीब मेरा परिवार है। देश में जिसका कोई नहीं है, उसका मोदी है।पीएम मोदी ने तेलंगाना के आदिलाबाद में कहा, 'मैं जब देर रात तक काम करता हूं और उसकी खबर बाहर आती है तो लाखों लोग मुझे खत लिखते हैं। कहते हैं कि आप इतना काम मत कीजिए। थोड़ा आराम भी कीजिए। मैंने बचपन में एक सपना लेकर घर छोड़ा था। यह सोचा था कि देशवासियों के लिए काम करूंगा। मेरा कोई निजी सपना नहीं होगा और आपके सपने ही मेरा संकल्प होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आपके सपनों और आपके बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए जीवन खपा दूंगा।'

Advertisement

और मुहिम शुरू…

इसके साथ ही भाजपा की टॉप लीडरशिप ने तुरंत अपने एक्स बायो प्रोफाइल को अपडेट कर दिया मैं मोदी का परिवार कह!इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू हो गया कई लोगों ने अपने नाम के आगे मोदी का परिवार लिख लिया। 2019 जैसा ही कैंपेन शेप करने की तैयारी है। तब राहुल गांधी ने चौकीदार चोर है कहा था और भाजपा ने इस पर ही कांग्रेस को घेर लिया था।  तब भी सभी भाजपा नेताओं ने अपने प्रोफाइल में मैं हूं चौकीदार जोड़ लिया था।

ये भी पढ़ें- जीप सफारी, हाथी की सवारी... असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में रात बिताएंगे PM मोदी; ये है पूरा शेड्यूल

Published By:
 Kiran Rai
पब्लिश्ड