Samrat Samprati Museum Inauguration: 'आज विश्व अस्थिरता-अशांति की आग में झुलस रहा ऐसे में...', मिडिल ईस्ट तनाव का जिक्र कर बोले PM मोदी

महावीर जंयती के मौके पर पीएम मोदी ने 'भारत विरासत महोत्सव' कार्यक्रम के दौरान कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव पर का जिक्र किया।

PM Modi
PM Modi | Image: X

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महावीर जंयती के दिन अपना दिन गुजरात में बिता रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई विकास कार्यों की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने गांधीनगर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव पर चिंता जताई।

महावीर जंयती के मौके पर पीएम मोदी ने 'भारत विरासत महोत्सव' कार्यक्रम के दौरान कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे।

PM मोदी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा, 'आज महावीर जयंती के पावन पर्व पर मुझे इस पवित्र जैन तीर्थ आने का सौभाग्य मिला है। मैं कोबा तीर्थ से सभी को महावीर जयंती की शुभकामनाएं देता हूं।'

‘…विकसित भारत के विजन की आत्मा’

उन्होंने आगे कहा कि आज पहली बार आजादी की लड़ाई के इतिहास को भी समग्र रूप में सामने लाने के लिए सार्थक कार्य हुए हैं। हम सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ चल रहे हैं और यही मंत्र विकसित भारत के विजन की आत्मा है।

Advertisement

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का भी किया जिक्र

उन्होंने ईरान-इजरायल युद्ध का जिक्र कर कहा, 'आज दुनिया में जिस तरह के हालात हैं। जिस तरह विश्व अस्थिरता और अशांति की आग में झुलस रहा है, इस म्यूजियम की विरासत, इसका संदेश केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए बहुत अहम है।'

देश में ज्ञान एक मुक्त प्रवाह- PM

पीएम मोदी ने अपील करते हुए कहा, 'हमारा प्रयास होना चाहिए कि दुनिया के कोने-कोने से यहां आने वाले जिज्ञासु, छात्र और रिसचर्स की संख्या और बढ़ेगी। जो लोग यहां पर आएं, वे भारत की जैन धर्म की शिक्षाओं को विश्व के कोने-कोने में पहुंचाएं। भारत में ज्ञान हमेशा से एक मुक्त प्रवाह रहा है। हर युग में तीर्थंकरों और ऋषियों-मनीषियों का अवतार हुआ। ज्ञान का संकलन बढ़ता चला गया। समय के साथ बहुत कुछ नया जुड़ता गया।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, 6 दिन बाद लौटीं घर;अब कैसी तबीयत

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड