अपडेटेड 14 January 2026 at 11:29 IST

PM Modi ने एल मुरुगन के आवास पर पोंगल सेलिब्रेशन में लिया हिस्सा, बोले- ये पर्व हमें प्रकृति परिवार,समाज में संतुलन बनाना सिखाता है

तमिलनाडु के प्रमुख पर्व पोंगल पर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के आवास पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जहां पीएम मोदी ने पारंपरिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।

PM Modi
PM Modi | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 14 जनवरी को तमिलनाडु के प्रमुख पर्व पोंगल के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन के आवास पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होने पारंपरिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दुनियाभर में तमिल समुदाय और तमिल संस्कृति से प्रेम करने वाले लोग पोंगल उत्साह के साथ मनाते हैं और उसमें एक मैं भी हूं।

देश भर में आज मकर संक्रांति का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। अलग-अलग राज्यों में इसे इसे पोंगल (तमिलनाडु), लोहड़ी (पंजाब), खिचड़ी (UP-बिहार), उत्तरायण (गुजरात), माघी बिहू (असम), और सुग्गी हब्बा (कर्नाटक) जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है। इस मौके पर विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। 

पीएम मोदी ने पोंगल पर की पूजा-अर्चना

तमिलनाडु के प्रमुख पर्व पोंगल पर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के आवास पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जहां पीएम मोदी ने पारंपरिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज पोंगल एक वैश्विक त्योहार बन चुका है। दुनियाभर में तमिल समुदाय और तमिल संस्कृति से प्रेम करने वाले लोग इसे उत्साह के साथ मनाते हैं। उसमें एक मैं भी हूं। इस विशेष पर्व को आप सभी के साथ मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हमारे तमिल जीवन में पोंगल एक सुखद अनुभूति की तरह है। इसमें अन्नदाता की मेहनत धरती और सूर्य के प्रति आभार का भाव है। ये पर्व हमें प्रकृति परिवार और समाज में संतुलन बनाने का रास्ता दिखाता है।"

तमिल संस्कृति से जुड़ना सुखद अनुभव है-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मेरे लिए पिछले एक साल में तमिल संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना सच में एक बहुत ही सुखद अनुभव रहा है। तमिलनाडु में मुझे 1,000 साल पुराने गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में प्रार्थना करने का सौभाग्य मिला। वाराणसी में काशी तमिल संगमम के दौरान, मैं जुड़ा रहा। जब मैं पंबन ब्रिज का उद्घाटन करने रामेश्वरम गया, तो मैंने एक बार फिर तमिल विरासत की समृद्धि और महानता को देखा।"

Advertisement

​​धरती की देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "पोंगल का त्योहार हमें याद दिलाता है कि प्रकृति के प्रति आभार केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हमारे रोजाना के जीवन का एक जरूरी हिस्सा बनना चाहिए। जब ​​धरती हमें इतना कुछ देती है, तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसकी देखभाल करें और इसे बचाएं। अगली पीढ़ी के लिए मिट्टी की सेहत बनाए रखना, पानी बचाना और आने संसाधनों का समझदारी से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है।"

बता दें कि पोंगल, तमिलनाडु का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार, सूर्य देव, प्रकृति, पशुधन और अन्नदाता किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक है। यह चार दिवसीय पर्व भोगी, थाई पोंगल, मट्टू पोंगल और कानुम पोंगल के रूप में मनाया जाता है, जिसमें थाई पोंगल मुख्य दिन होता है। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोडीन कफ सिरप केस: शुभम जायसवाल, आकाश के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 14 January 2026 at 11:29 IST