अपडेटेड 8 May 2024 at 18:36 IST
'साउथ वाले अफ्रीकन जैसे लगते हैं', सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर PM मोदी ने दे दिया करारा जवाब
PM Modi on Sam Pitroda: सैम पित्रोदा के नस्लवादी टिप्पणी पर PM मोदी ने जोरदार हमला बोला।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

PM Modi on Sam Pitroda: सैम पित्रोदा के नस्लवादी टिप्पणी पर PM मोदी ने जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये और राहुल एक ही हैं। हम भारतीयों का मखौल मत उड़ाओ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि जनता को अगले 4 फेज में कांग्रेस को इस बयान की सजा देनी चाहिए। आपको बता दें कि पित्रोदा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भारतीय लोगों के रंग-रुप को लेकर विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं। ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि भारत के पूर्व में रहने वाले चीनी साउथ में रहने वाले अफ्रीकन जैसे लगते हैं।
'कांग्रेस को लगता है उत्तर भारत के लोग गोरों जैसे दिखते हैं'
PM मोदी ने कहा- 'कांग्रेस को लगता है कि उत्तर भारत के लोग गोरों जैसे दिखते हैं, क्या आप ये बात स्वीकर कर सकते हैं? सत्ता के लिए देश का बंटवारा कराने वाली कांग्रेस भारतीयों पर नस्लवादी टिप्पणी करने पर उतर आई है। जो उनका इको सिस्टम है, वो समझ ले, आप इनका बचाव करने की कोशिश ना करें। हिन्दुस्तान पर भी उन्होंने वो ही टिप्पणी की थी, जिसका विस्तार शहजादे के गुरु ने की। ये सोचसमझकर बोली हुई बातें हैं। मुद्दे नहीं हैं तो कम से कम हम भारतीयों का माखौल मत उड़ाओ। तीसरे चरण में घुटने टेकने की बौखलाहट में ये कुछ भी कहे जा रहे हैं।
'कांग्रेस को बख्शा नहीं जाना चाहिए'
प्रधानमंत्री ने कहा- 'देश कांग्रेस की विभाजनकारी सोच को सुन रहा है। जहां जहां चुनाव बाकी है, ऐसी गुनाह करने वाली कांग्रेस को बख्शा नहीं जाना चाहिए, उनको सजा होनी चाहिए। आज एनडीए सरकार उद्योगिक कॉरिडोर बनाने पर बल दे रही है। बीजेपी ने घोषणा की है, साउथ में भी बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।'
Advertisement
पीएम मोदी ने कहा कि किसानों का जीवन सिर्फ एनडीए सरकार ही बदल सकती है। यहां टमाटर बहुत उगाया जाता है। आने वाले पांच साल में हम टमाटर जैसी सब्जियों के लिए स्पेशल स्टोरेज के क्लस्टर बनाने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः आग में जिंदा जला बेटा, शव को टोकनी में रख 14 किमी दूर पहुंचा पिता... दिल दहला देगी पूरी कहानी; VIDEO
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 8 May 2024 at 16:49 IST