अपडेटेड 2 April 2024 at 16:59 IST

'राम मंदिर का नाम भी लोगे तो आग लग जाएगी', PM मोदी ने बताया देश में विपक्ष ने बना रखा था कैसा माहौल

Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित किया।

PM Modi in Rajasthan
पीएम मोदी | Image: BJP

Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि विपक्ष ने देश में पहले कैसा माहौल बना रखा था।

पीएम मोदी ने बताया कि विपक्ष ने देश को ऐसे डरा रखा था कि 370 को छेड़ोगे तो देशभर में करंट लग जाएगी। उन्हें पता नहीं है देश में मोदी है। इन्होंने प्रचार किया कि अयोध्या की बात करोगे तो आग लग जाएगी। अयोध्या में दिए जले, आग नहीं लगी।

4 जून का संदेश दे रहा ये उत्साह

पीएम मोदी ने कहा- 'इतना बड़ा जनसैलाब, आपका ये उत्साह, आपका ये जोश, 4 जून के संकेत दे रहा है। राजस्थान के लोग हमेशा देश की मजबूती के लिए खड़े रहे हैं और जयपुर का जलवा तो कुछ दिन पहले जब फ्रांस के राष्ट्रपति यहां आए थे, तब पूरी दुनिया ने देखा।'

उन्होंने कहा- '2024 के इस चुनाव में देश की सियासत फिर 2 खेमों में बंटी नजर आ रही है। एक तरफ राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेकर चलने वाली भाजपा है, तो दूसरी तरफ देश को लूटने के मौके तलाशने वाली कांग्रेस पार्टी है। आज एक ओर देश को परिवार मानने वाली भाजपा है, तो दूसरी ओर अपने परिवार को देश से बड़ा मानने वाली कांग्रेस है। आज एक ओर दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाली भाजपा है, तो दूसरी ओर विदेश में जाकर भारत को गाली देने वाली कांग्रेस है। ऐसी देशविरोधी, परिवारवादी ताकतों के खिलाफ राजस्थान हमेशा खड़ा रहा है। 2014 में राजस्थान ने BJP को 25 की 25 सीटें दी थी। राजस्थान ने 2019 में भी NDA को 25 की 25 सीटें दी थी। अब 2024 में भी राजस्थान 25 की 25 सीटें देने का फैसला कर चुका है।'

Advertisement

4 जून को 400 पार

पीएम मोदी ने कहा- '2024 का ये चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। ये चुनाव, विकसित राजस्थान और विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। पूरा राजस्थान कह रहा है- 
4 जून को 400 पार। ये चुनाव - भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए है। भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए है। आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए है। किसानों की समृद्धि के संकल्प का चुनाव है। घर-घर नल से जल पहुंचाने का चुनाव है।'

ये भी पढ़ेंः संजय सिंह जमानत के बाद फिलहाल नहीं होंगे रिहा, जानिए अभी कहां; बाहर आने में कौन-कौन सी अड़चनें?

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 2 April 2024 at 16:55 IST