कल यहां बालक का विलाप चल रहा था- मुझे मारा...ये सहानुभूति ड्रामा था-राहुल पर PM मोदी का करारा प्रहार

PM Modi in Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा संबोधन के दौरान राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला।

PM Narendra Modi and Rahul Gandhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी | Image: PTI

PM Modi in Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा संबोधन के दौरान राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने एक किस्से के जरिए राहुल गांधी के भाषण को सहानुभूति ड्रामा बताया।

'कल यहां बालक का विलाप चल रहा था'

PM मोदी ने कहा कि आजकल सहानुभूति लेने के लिए एक नया खेल खेला जा रहा है। एक बच्चा स्कूल से आया और वो जोर-जोर से रोने लगा और फिर कहने लगा कि मां मुझे आज स्कूल में मारा गया। मां परेशान हो गई। उसने पूछा बेटा बात क्या थी। बच्चा बात नहीं बता रहा था। बच्चा ये नहीं बता रहा था कि आज उसने किसी बच्चे को मां को गाली दी थी। किसी बच्चे की किताबें फाड़ दी थी। टीचर को चोर कहा था। ये सब नहीं बताया। हमने कल सदन में यही बचकाना हरकत देखी है। कल यहां बालक बुद्धि का विलाप चला रहा था। मुझे मारा गया, मुझे इसने मारा, यही सब चल रहा था।

99 मार्क्स वाला किस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के लोकसभा सीटों को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे एक किस्सा याद आ रहा है। 99 मार्क्स लेकर एक बालक घमंड में घूम रहा था और सबको दिखाता था कि देखो कितने मार्क्स आए हैं। लोग भी 99 सुनकर उसे शाबाशी देते थे और हौंसला बढ़ाते थे। फिर उनके टीचर ने बताया कि ये 100 में से नहीं 543 में से 99 लाया है। अब उस बालक बुद्धि को कौन समझाए कि तुमने फेल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

PM मोदी ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी 2024 से एक परजीवी कांग्रेस के रूप में जानी जाएगी। 2024 से जो कांग्रेस है, वो परजीवी कांग्रेस है और परजीवी वो होता है जो जिस शरीर के साथ रहता है, उसी को ही खाता है। कांग्रेस भी जिस पार्टी के साथ गठबंधन करती है, उसी के वोट खा जाती है और अपनी सहयोगी पार्टी की कीमत पर वो फलती-फूलती है। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस कैसे परजीवी हो गई? लोकसभा में PM मोदी ने लोकसभा नतीजों के जरिए समझाया

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड