प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही PM मोदी को मिली जम्मू आतंकी हमले की सूचना, LG को मिलाया फोन और फिर...
Jammu-Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आतंकियों ने गोलियां बरसाई, जिसके बाद बस खाई में गिर गई।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

Jammu-Kashmir Terrorist Attack: जम्मू में वैष्णो देवी जा रही बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद बस खाई में गिर गई। इस हादसे में अभी तक 10 लोगों की मौत की सूचना मिली है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जैसे ही घटना की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत जम्मू के LG को फोन मिलाया।
जम्मू के LG ने दी जानकारी
जम्मू के LG ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- 'मैं रियासी में बस पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। शहीद नागरिकों के परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं। हमारे सुरक्षा बलों और जेकेपी ने आतंकवादियों की तलाश के लिए संयुक्त अभियान शुरू किया है।'
उन्होंने आगे लिखा- 'पीएम नरेंद्र मोदी जी ने स्थिति का जायजा लिया और मुझसे स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा है। इस घृणित कृत्य के पीछे के सभी लोगों को जल्द ही सजा दी जाएगी। माननीय प्रधानमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल और सहायता प्रदान की जाए।'
जम्मू पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
जम्मू पुलिस ने एक्स पर लिखा- 'कांडा, रनसू, रियासी में दुखद बस दुर्घटना के संबंध में जानकारी और सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक चौबीस घंटे चलने वाली हेल्पलाइन स्थापित की गई है।'
Advertisement
Contact:
District Emergency Control Room: 01991-245639
PCR Reasi: 01991-245076
PCR Jammu: 0191-2542000
📞 9419839557
ये भी पढ़ेंः वैष्णो देवी जा रही थी बस, आतंकियों के हमले के बाद खाई में गिरी; अबतक 10 लोगों की मौत, पूरी डिटेल