अपडेटेड 5 February 2024 at 18:44 IST

'हमने 17 करोड़ गैस कनेक्शन दिए, कांग्रेस को 60 साल और लग जाते', विपक्ष को PM मोदी का करारा जवाब

Lok Sabha News: PM Modi ने लोकसभा में कांग्रेस को आईना दिखाया। उन्होंने गैस कनेक्शन का जिक्र करते हुए विपक्ष पर खूब हमला बोला।

PM Modi in Lok Sabha
लोकसभा में पीएम मोदी | Image: ANI

Lok Sabha News: PM Modi ने लोकसभा में कांग्रेस को आईना दिखाया। उन्होंने गैस कनेक्शन का जिक्र करते हुए विपक्ष पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जो मानसिकता है, उसका देश को बहुत नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी भी विश्वास नहीं किया। वो अपने को शासक मानते रहे। उन्होंने आगे कहा कि हमने 17 करोड़ गैस कनेक्शन दिए। इन्हें इनकी रफ्तार से और 60 साल लग जाते। 3 पीढियां धुंए में खाना बनाते-बनाते गुजर जाती।

पीएम मोदी ने कहा- ‘जिस कर्पूरी ठाकुर ने पूरा जीवन लोकतंत्र के सिद्धांतों के लिए, संविधान की मर्यादाओं के लिए खपा दिया, उनका अपमान करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया था। आज हमारी नारी शक्ति... ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रही है।  आज वुमेन सेल्फ हेल्प ग्रुप से 10 करोड़ बहनें जुड़ी हैं।  आज देश में करीब-करीब 1 करोड़ लखपति दीदी बनी हैं। हमारा लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है।’

2014 से पहले के काल का जिक्र

पीएम मोदी ने 2014 से पहले का जिक्र करते हुए कहा- '2014 से 10 साल पहले इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट करीब-करीब 12 लाख करोड़ रुपए ही था। पिछले 10 साल में इंफ्रास्ट्रक्चर पर 44 लाख करोड़ रुपये का बजट था। आप कल्पना कर सकते हैं कि इससे देश में कितनी नौकरियां पैदा हुई होंगी।'

प्रधान मंत्री ने आगे कहा- 'आज युवाओं के लिए जितने नए अवसर बने हैं, ये पहले कभी नहीं बने। आज चारों तरफ स्टार्टअप्स की गूंज है, यूनिकॉर्न्स चर्चा में है। 2014 के पहले डिजिटल इकोनॉमी की साइज ना के बराबर थी। आज भारत, दुनिया की अग्रणी डिजिटल इकोनॉमी है। लाखों युवा इससे जुड़े हैं।'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा- 'हमारा तीसरा कार्यकाल बहुत बड़े फैसलों का होगा। मैंने लाल किले से कहा था और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय भी दोहराया था कि देश को अगले हजार वर्षों तक समृद्ध और सिद्धि के शिखर पर देखना चाहता हूं। तीसरा कार्यकाल अगले 100 वर्षों के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल होगा।'

ये भी पढ़ेंः एक प्रोडक्ट लॉन्च करने में कांग्रेस की दुकान बंद... इशारों-इशारों में Rahul Gandhi पर PM Modi का तंज

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 5 February 2024 at 18:11 IST