Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री बनने पर PM मोदी ने सम्राट चौधरी को दी बधाई, कहा- मुझे विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार...
प्रधानमंत्री मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने दोनों डिप्टी सीएम को भी बधाई दी है।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

बिहार में 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन हो गया है। बिहार की इतिहास में ये पहली बार है जब BJP का कोई नेता बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी बिहार को 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। बिहार ही नहीं देश के कोने-कोने से बीजेपी और NDA नेता उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दे रहे हैं। अब प्रधानमंत्री मोदी ने भी सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है।
बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल गया। आज,14 अप्रैल को पटना स्थित लोकभवन में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। सीएम सम्राट चौधरी के साथ दो डिप्टी सीएम ने भी पद की शपथ ली। बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी बिहार के नए डिप्टी सीएम बने। पीएम मोदी ने अब सभी को नई पारी के लिए बधाई दी है।
PM मोदी ने सम्राट चौधरी को दी बधाई
सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा है, बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में जनता-जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
दोनों डिप्टी सीएम की भी पीएम मोदी ने दी बधाई
दोनों डिप्टी सीएम को भी पीएम मोदी ने बधाई दी। बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी जी और बिजेंद्र प्रसाद यादव जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! मुझे पूरा भरोसा है कि इनका जमीनी अनुभव और जनहित को लेकर प्रतिबद्धता बिहार के विकास को नई दिशा और गति देगी। इसके साथ ही राज्य सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के नित-नए मानक स्थापित करेगा।
Advertisement
सम्राट चौधरी ने पीएम का जताया आभार
सम्राट चौधरी ने भी शुभकामना के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है। उन्होंने X पोस्ट पर लिखा है, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपके आत्मीय शुभकामनाओं और विश्वास के लिए हार्दिक आभार। आपके यशस्वी नेतृत्व में समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ "विकसित बिहार" के लक्ष्य को साकार करने हेतु पूर्ण समर्पण से कार्य करेंगे।
सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह काफी छोटा रहा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा कैबिनेट में केवल में फिलहाल दो वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। JDU के विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। मई की शुरुआत में 'सम्राट कैबिनेट' का विस्तार हो सकता है।