Bihar New CM: मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, सचिवालय पहुंच अधिकारियों की ली मीटिंग, मंत्रिमंडल विस्तार कब?

शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद नए मुख्यमंत्री एक्शन मोड में नजर आए। राज्य की बागडोर संभालाने के बाद वो सीधे सचिवालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया और अधिकारियों संग बैठक की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Samrat Choudhary
CM Samrat Choudhary | Image: ANI

सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने बुधवार को उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण करते ही बिहार की राजनीति में नया इतिहास बन गया। करीब 20 साल बाद बिहार में सत्ता का समीकरण बदला है और पहली बार भाजपा का कोई नेता राज्य का मुख्यमंत्री बना है। पदभार ग्रहण करते ही सम्राट चौधरी एक्शन मोड में नजर आए।

सम्राट चौधरी अब नीतीश कुमार की विरासत को संभालने की जिम्मेदारी उठाएंगे। बिहार की छवि बदलने का पूरा श्रेय नीतीश कुमार को दिया जाता है, ऐसे में सम्राट चौधरी के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी होगी कि सुशासन बाबू ने विकास की जो लकीर खिंची है उसे और आगे लेकर जाएं। शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद नए मुख्यमंत्री एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने विधिवत रूप से राज्य की बागडोर संभाली और सीधे सचिवालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया।

एक्शन में CM सम्राट चौधरी 

सम्राट चौधरी ने बिहार सचिवालय में बिहार के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। पद संभालते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गति तेज की जाए और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। विकास की गति को भी दोगुनी गति से आगे बढ़ाया जाए।

सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक

बता दें कि सम्राट चौधरी को राजनीति विरासत में मिली है। पिता शकुनी चौधरी कभी बिहार के सीएम का पद संभाला था, वो लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते थे। उनकी माता पार्वती देवी भी विधायक रहीं थीं। सम्राट ने साल 1990 में अपनी सियासी पारी की शुरुआत की और लंबे समय तक RJD से जुड़े रहे। राबड़ी देवी ने अपने कार्यकाल में उन्हें कृषि मंत्री का पद दिया था।

Advertisement

सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम का शपथ

सम्राट चौधरी का कुछ सालों बाद RJD से मोह भंग हो गया और उन्होंने JDU का दामन थाम लिया। मगर उनकी किस्मत मैं तो कुछ और लिखा था। जदयू का साथ छोड़कर वो BJP में शामिल हो गए और बीजेपी ने आज उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया। आज, 15 अप्रैल को सिर्फ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दो उपमुख्यमंत्री की शपथ हुई।

कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

बिहार में मंत्रिमंडल के पूर्ण विस्तार मई के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। तब तक चुनावी राज्य (बंगाल, असम और पुडुचेरी) के चुनावी नतीजे आ जाएंगे। इस बीच सम्राट चौधरी विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर लेंगे। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बिहार आने की भी संभावना है। बिहार की राजनीति में अब नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। भाजपा अब सीधे सूबे की बागडोर संभाल रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं... सम्राट चौधरी बने बिहार के नए CM

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड