'आपके बीच आकर मेरा दिल खुश हो गया, चंडीगढ़ सिर्फ एक शहर नहीं, भारत के विकास का मॉडल है', बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ को पूरे देश के लिए एक विकास मॉडल बताया। एक पब्लिक मीटिंग को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा चंडीगढ़ के विकास से न केवल केंद्र शासित प्रदेश बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी फायदा होता है।

Chandigarh is not just a city it has been model of development for India-PM Modi
चंडीगढ़ सिर्फ एक शहर नहीं, भारत के विकास का मॉडल है', बोले PM मोदी | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद के बाद पंजाब के चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने चंडीगढ़ दौरे में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम से 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने 4,700 करोड़ रुपये से ज़्यादा के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

पीएम मोदी चंडीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शहर के विकास और उसकी विरासत की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा 'चंडीगढ़ सिर्फ एक शहर नहीं है, यह भारत के विकास का मॉडल रहा है। आगे उन्होंने कहा 'चंडीगढ़ के विकास से न केवल केंद्र शासित प्रदेश बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी फायदा होता है।'

पीएम ने पुरानी यादों को किया ताजा

पीएम मोदी चंडीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सहर से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा 'आज आप सबके बीच आकर मेरा दिल एक अलग ही खुशी से भर गया है। चंडीगढ़ सिर्फ एक शहर नहीं है, यह भारत के लिए विकास का एक मॉडल रहा है। चंडीगढ़ अपने प्लान्ड विकास, बेहतर लाइफस्टाइल, बेहतर मेडिकल सुविधाओं के लिए जाना जाता है और इन सबके साथ, चंडीगढ़ की पहचान मां चंडिका का आशीर्वाद है।'

चंडीगढ़ भारत के विकास का मॉडल

पीएम मोदी ने आगे कहा 'चंडीगढ़ के विकास से लोगों की जिंदगी बदल गई है। लेकिन इसका फायदा शहर से आगे बढ़कर हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लोगों तक भी पहुंच रहा है। मुझे पता है कि हेल्थकेयर के नजरिए से चंडीगढ़ एक जरूरी सेंटर है। आज, PGI चंडीगढ़ में एडवांस्ड हेल्थकेयर सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है, जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा।'

Advertisement

चंडीगढ़ हेल्थकेयर सिस्टम से पड़ोसी राज्यों को फायदा

पीएम ने आगे कहा 'पिछले कुछ सालों में, चंडीगढ़ को हाई-टेक शहर बनाने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट, स्मार्ट पार्किंग और डिजिटल गवर्नेंस जैसे कई प्रोजेक्ट्स लागू किए गए हैं। इस मिशन पर 2,500 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च किए गए हैं।"

PM मोदी ने कहा कि "चंडीगढ़ हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला एक ज़रूरी हब है, और इससे जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी फायदा होता है, खासकर हेल्थकेयर में।

Advertisement

यहां आने से पहले मैं हरियाणा के जींद में था और यहां से मैं पंजाब के विकास के कामों के लिए जालंधर जा रहा हूं। चंडीगढ़ हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के पूरे इलाके को जोड़ता है। चंडीगढ़ का विकास न सिर्फ यहां के लोगों की जिंदगी बदलता है, बल्कि हरियाणा, हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी बहुत फायदा पहुंचाता है। मेडिकल सेवाओं के लिए चंडीगढ़ इस पूरे इलाके का एक बड़ा हब है।"

इससे पहले दिन में, PM मोदी ने हरियाणा के जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और चंडीगढ़ पहुंचने से पहले राज्य में 14,700 करोड़ रुपये से ज़्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

ये भी पढ़ें: TMC को झटके पे झटका, पहले करीबी मदन मित्रा और अब कोयल मलिक ने छोड़ा दीदी का साथ, ममता बनर्जी बोलीं- 21 जुलाई से पहले जो जहां जाना चाहते हैं वो...

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड