Badrinath Avalanche: PM मोदी ने CM धामी को फोन कर ली रेस्क्यू की जानकारी, मुख्यमंत्री को दिया ये आश्वासन

CM धामी ने बताया कि PM मोदी ने फोन कर बद्रीनाथ में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली है। बर्फ में दबे 55 में से 50 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया।

PM Modi & CM Dhami
PM Modi & CM Dhami | Image: PTI

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में हुए हिमस्खलन (Avalanche) की घटना के बाद बर्फ में दबे लोगों का बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सीमा सड़क संगठन (BRO) के शिविर के पास एवलांच के कारण बर्फ के नीचे दबे 55 में से 50 श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया है। मुख्यमंत्री सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी फोन कर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली है।


शुक्रवार, 28 फरवरी को सुबह 5:30 से छह बजे के बीच माणा और बद्रीनाथ के बीच बीआरओ शिविर के पास हिमस्खलन हुआ था। जिससे आठ कंटेनर और एक शेड के अंदर 55 श्रमिक दब गए। शुक्रवार रात तक 33 लोगों को बचा लिया गया। मगर बारिश और बर्फबारी के रेस्क्यू में परेशानी आ रही थी। फिर रात को ऑपरेशन पर ब्रेक लगाना पड़ा। शनिवार अहले सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बर्फ के नीचे दबे 55 में से 50 श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन उनमें से चार श्रमिकों की शनिवार को मौत हो गई। इधर रेस्क्यू पर अपेडट लेने के लिए पीएम मोदी ने सीएम धामी को फोन मिलाया।

PM मोदी ने धामी को मिलाया फोन

CM धामी ने X पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर बात कर जनपद चमोली के माणा में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने प्रदेश में हो रही बारिश और हिमपात की स्थिति पर भी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री जी ने केंद्र सरकार की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया।

55 में से 50 मजदूर को निकाला गया

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि बचाव अभियान में छह हेलीकॉप्टर लगाए गए। इनमें तीन भारतीय थल सेना के, दो भारतीय वायुसेना के और एक सेना द्वारा किराए पर लिया गया असैन्य हेलीकॉप्टर शामिल है। 50 मजदूरों को बचा लिया गया है, जिनमें से दुर्भाग्यवश चार घायलों की मौत की पुष्टि हो गई है,जबकि शेष पांच की तलाश जारी है।

Advertisement

CM धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के माणा में ग्लेशियर टूटने के बाद हुए हादसे वाली जगह का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए। सीएम ने बताया कि सरकार प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए पूरी तरह सक्रिय है। बचाव अभियान में NDRF, SDRF और सेना की टीमें जुटी हुई हैं।
 

यह भी पढ़ें: Badrinath Avalanche: जोशीमठ पहुंचे CM धामी, हवाई सर्वे कर लिया जायजा; घायलों से भी मिले, आपदा कंट्रोल रूम बनाने का ऐलान

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड