'तुम मुझे वोट दो, मैं TMC से आजादी दिलाऊंगा', पश्चिम बंगाल के बोंगांव में बोले PM मोदी

बंगाल के बोंगांव की रैली में पीएम मोदी ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए आजादी का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हम आपको टीएमसी के महाजंगलराज, भ्रष्टाचार से आजादी दिलाएंगे... जानें और क्या कुछ कहा? पढ़ें पूरी खबर।

'Due to Maha Jungle Raj...': PM Modi Hits Out at TMC Over Messi-Event Chaos in Kolkata
पश्चिम बंगाल के बोंगांव में PM मोदी | Image: ANI

PM Modi in West Bengal: पश्चिम बंगाल के बोंगांव में आयोजित एक भव्य विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि, 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था- 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।' आज मैं आपसे कहता हूं कि आप मुझे अपना वोट दीजिए, हम आपको TMC के महाजंगलराज और भ्रष्टाचार से आजादी दिलाएंगे।"

PM मोदी ने 'मां-माटी-मानुष' नारे पर उठाए सवाल

पीएम मोदी ने टीएमसी के 15 साल पुराने 'मां-माटी-मानुष' के नारे को लेकर घेरते हुए कहा कि आज टीएमसी के नेता इस नारे का नाम लेने से भी कतराते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी की निर्ममता ने बंगाल की मां को खून के आंसू रुलाया है, माटी को सिंडिकेट और घुसपैठियों के हवाले कर दिया है और यहां के मानुष (जनता) को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि बंगाल में अपार संभावनाएं हैं और भाजपा के सत्ता में आने पर इसे पुनः देश का नंबर वन राज्य बनाया जाएगा।

PM मोदी ने संदेशखाली घटनाओं का किया जिक्र  

प्रधानमंत्री ने संदेशखाली की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि टीएमसी के शासन में सबसे ज्यादा प्रताड़ित राज्य की बहनें और बेटियां हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, 'संदेशखाली में माताओं-बहनों के साथ जो अन्याय हुआ, उसमें सरकार ने गुंडों का साथ दिया। बेटियां लापता हो रही हैं और सरकार खामोश है।' उन्होंने जनता से इन घटनाओं को याद रखने और आगामी चुनाव में उचित जवाब देने की अपील की।

पीएम मोदी ने किए ये चुनावी वादे

रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने बीजेपी की सरकार बनने पर महिलाओं और गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

Advertisement
  • स्वास्थ्य सुरक्षा: महिलाओं के लिए 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज और जन औषधि केंद्रों पर 80% सस्ती दवाएं। 
  • महिला सशक्तिकरण: बेटियों की शिक्षा के लिए 50,000 रुपये की मदद और सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण।
  • आर्थिक सहायता: महिलाओं के खातों में सालाना 36,000 रुपये और पक्का घर न होने पर 1.5 लाख रुपये की सहायता।
  • सोलर और जल: हर घर में शुद्ध पेयजल और छतों पर सोलर पैनल के लिए 80,000 रुपये की सब्सिडी।

पीएम मोदी ने जूट किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए टीएमसी सिंडिकेट पर उद्योग को बर्बाद करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार जूट उद्योग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। 

यह भी पढ़ें: Delhi Metro: क्रिकेट प्रेमियों में IPL का जोश हाई, मेट्रो की टाइमिंग...

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड