Delhi Metro: क्रिकेट प्रेमियों में IPL का जोश हाई, दिल्ली मेट्रो ने दिया बड़ा तोहफा; मैच के बाद घर पहुंचने के लिए बढ़ाई टाइमिंग, जानें शेड्यूल

IPL मैच के बाद क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने अपनी टाइमिंग में कुछ बदलाव किए हैं। जानिए अपनी मेट्रो लाइन का नया टाइम शेड्यूल। पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Metro Timing Change For IPL
IPL का जोश, दिल्ली मेट्रो का यात्रियों को तोहफा | Image: DMRC

Delhi Metro Timing Change For IPL: क्रिकेट का रोमांच और दिल्लीवालों का जोश एक बार फिर साथ दिखाई दे रहा है। 27 अप्रैल 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले IPL मैच को लेकर क्रिकेट फैंन्स में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस उत्साह को और बढ़ाने और दर्शकों की घर वापसी को आसान बनाने के लिए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने भी एक खास घोषणा कर दी है। दरअसल, DMRC ने आखिरी ट्रेन के समय को आगे बढ़ा दिया है, ताकि मैच खत्म होने के बाद दर्शकों को यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।

यात्रियों की सुविधा के लिए DMRC सदैव तत्पर 

दिल्ली मेट्रो सिर्फ इस शहर की लाइफलाइन नहीं है, बल्कि यह हर बड़े आयोजन में दिल्लीवासियों की सबसे बड़ी मददगार साबित होती है। चाहे कोई बड़ा त्योहार हो, नया साल हो या फिर स्टेडियम में होने वाला कोई भव्य खेल आयोजन, दिल्ली मेट्रो ने हमेशा समय में बदलाव करके यह साबित किया है कि वह यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देती है।

पर्सनल कैब करने की नहीं पड़ेगी जरूरत

यह पहला मौका नहीं है जब DMRC ने समय में फेरबदल किया है। इससे पहले भी कई अवसरों पर, जैसे कि नए साल की पूर्व संध्या या प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों के समय, मेट्रो ने अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। इस बार भी मैचों के दौरान मेट्रो ने यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए इसी तरह का लचीला रुख अपनाया है। यकीनन इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा, नहीं तो देर रात फ्री होने के बाद उन्हें ज्यादा पैसे देकर कैब बुक करनी पड़ती, ऐसे में अब यात्री सीधा मेट्रो से ट्रैवल कर अपने घर के पास पहुंच सकेंगे।  

देर रात तक चलेगी मेट्रो

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, मैच के बाद भीड़ को देखते हुए अधिकांश लाइनों पर अंतिम मेट्रो का समय काफी आगे तक बढ़ाया गया है। अलग-अलग लाइनों पर टाइम में बदलाव किया गया है। रेड लाइन से लेकर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन तक, ट्रेनें अब देर रात तक उपलब्ध रहेंगी। यानी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 के लिए आखिरी ट्रेन रात 1:00 बजे तक चलेगी।

Advertisement

राजधानी की धड़कन है दिल्ली मेट्रो

DMRC ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक ऐप या वेबसाइट पर अपनी लाइन का सटीक समय जरूर देख लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। यह पहल क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी सुविधाजनक है, साथ ही इशसे शहर में यातायात का दबाव भी कम रहेगा, यानी ट्रैफिक कम होगा। दिल्ली मेट्रो का यह समर्पित प्रयास एक बार फिर साबित करता है कि वह राजधानी की धड़कन है, जो हर पल अपने यात्रियों के साथ खड़ी रहती है।

यह भी पढ़ें: 'पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया है', बंगाल में गरजे PM मोदी

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड