'मोदीमय' हुआ दुबई का बुर्ज खलीफा, 'सेवा ही संकल्प' के साथ कुछ इस अंदाज में विश किया प्रधानमंत्री का 75वां जन्मदिन - VIDEO
PM Modi Birthday: नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री पद तक की प्रेरणादायक जीवन यात्रा उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले के एक छोटे से कस्बे वडनगर की गलियों से शुरू हुई थी। उनका जन्म गुजरात के वडनगर में भारत की आजादी के तीन साल बाद 17 सितंबर 1950 को हुआ था। इस तरह वे स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाले पहले प्रधानमंत्री बने।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन 17 सितंबर को भारत के साथ दुनिया में भी मनाया गया। दुनिया के विभिन्न देशों से लोगों और दिग्गजों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं और बधाइंया दी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से लेकर अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप तक, सभी ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कई राष्ट्राध्यक्षों ने वीडियो संदेश के जरिए पीएम मोदी को बर्थडे विश किया।
जब भारत के साथ दुनिया के कई देशों से पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तो इस मामले में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत में से एक दुबई का बुर्ज खलीफा कैसे पीछे रह सकती है? जी हां, 17 सितंबर को पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर दुबई का बुर्ज खलीफा प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरों से जगमगा उठा। दुबई की रात में पीएम मोदी की तस्वीरों से जगमगाई दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार बुर्ज खलीफा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बुर्ज खलीफा पर पीएम मोदी को खास अंदाज में विश किया गया जन्मदिन
दुबई का बुर्ज खलीफा आज रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी तस्वीरों से जगमगा उठा। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा पर उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन विश किया गया। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीएम मोदी की तस्वीरों के साथ 'HAPPY BIRTHDAY' लिखकर हजारों रोशनियों की जगमगाहट के बीच बर्थ डे विश किया गया है।
पीएम मोदी को विश करने के दौरान भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का भी झलक दिखा है। प्रधानमंत्री मोदी की कई तस्वीरों के साथ बुर्ज खलीफा पर जन्मदिन विश किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी की एक तस्वीर के साथ बुर्ज खलीफा पर लिखा गया 'SERVICE IS THE RESOLVE' यानी कि 'सेवा ही संकल्प है।' इस इमारत पर पीएम मोदी की एक तस्वीर के साथ यह भी लिखा दिखा कि 'INDIA FIRST THE INSPIRATION' यानी भारत प्रथम प्रेरणा। वहीं, पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन को लेकर भी विश किया गया।
Advertisement
गुजरात के वडनगर में 17 सितंबर 1950 को हुआ था पीएम मोदी का जन्म
नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री पद तक की प्रेरणादायक जीवन यात्रा उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले के एक छोटे से कस्बे वडनगर की गलियों से शुरू हुई थी। उनका जन्म गुजरात के वडनगर में भारत की आजादी के तीन साल बाद 17 सितंबर 1950 को हुआ था। इस तरह वे स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाले पहले प्रधानमंत्री बने। पीएम मोदी दामोदरदास मोदी और हीराबा मोदी की तीसरी संतान हैं। वे एक साधारण परिवार से आते हैं जिसका मूल और साधन साधारण हैं। पूरा परिवार लगभग 40 फीट गुणा 12 फीट के एक छोटे से एक मंजिला घर में रहता था।
नरेंद्र मोदी के बचपन ने उन्हें शुरुआती कठिन सबक सिखाए, क्योंकि उन्होंने अपनी पढ़ाई और गैर-शैक्षणिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखा और परिवार की चाय की दुकान पर काम करने के लिए समय निकाला, क्योंकि परिवार गुजारा करने के लिए संघर्ष कर रहा था। उनके स्कूल के दोस्तों को याद है कि बचपन में भी वे बहुत मेहनती थे और उन्हें वाद-विवाद में रुचि थी और किताबें पढ़ने का शौक था। उनके सहपाठी याद करते हैं कि कैसे मोदी स्थानीय पुस्तकालय में घंटों पढ़ाई करते थे। बचपन में उन्हें तैराकी का भी शौक था। मोदी ने गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एम.ए. किया।