BREAKING: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर PM मोदी, मेलबर्न स्टेडियम में CEO फोरम को संबोधित किया; जानें क्या कहा?

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं, यहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की, इसके बाद वो भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में शामिल हुए। मेलबर्न स्टेडियम में हजारों भारतीयों ने उनका स्वागत किया। संभावना जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच ट्रेड और डिफेंस डील पर चर्चा होगी।

PM Modi Meets Australian PM Albanese In Melbourne; Trade, Defence, Critical Tech on Agenda
पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की | Image: ANI

PM Modi Australia visit: पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं, यहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की, इसके बाद वो भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में शामिल हुए। मेलबर्न स्टेडियम में हजारों भारतीयों ने उनका स्वागत किया। संभावना जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच ट्रेड और डिफेंस डील पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार (9 जुलाई) को ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी से मिले PM मोदी

इंडोनेशिया के बाद ये उनकी तीन देशों की यात्रा का दूसरा पड़ाव है। यहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।

ऑस्ट्रेलिया भरोसेमंद साझेदार है- PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री अल्बनीज ने संयुक्त रूप से भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन में हिस्सा लिया। इस मंच पर दोनों देशों के प्रमुख कारोबारी नेता शामिल हुए। ट्रेड, निवेश और आर्थिक सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 'आज इस हॉल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की बिजनेस शक्ति और बिजनेस महत्वाकांक्षा के दर्शन एक साथ हो रहे हैं। आज दुनिया अनिश्चितता, सप्लाई चेन में रुकावटें और ऊर्जा संकट के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया का स्वाभाविक और भरोसेमंद साझेदार के रूप में आगे बढ़ना स्वाभाविक भी है और आवश्यक भी है।'

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, 'बीते सालों में हमने दोनों देशों की क्षमताओं के साथ भावी साझेदारी का एक मजबूत फ्रेमवर्क तैयार किया है। 2022 में रिकॉर्ड समय में किए गए ECTA (आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता) समझौते से हमारी आर्थिक साझेदारी और सशक्त हुई है। इसके लागू होने के बाद भारत से ऑस्ट्रेलिया को होने वाला निर्यात दोगुना हो गया है। 

ट्रेड और डिफेंस डील संभव

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे में दोनों देशों के बीच डिफेंस और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर फोकस रहेगा। क्रिटिकल मिनरल्स, क्लीन एनर्जी और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में नए समझौते संभव हैं। दोनों नेता भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने पर जोर देंगे। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: EARTHQUAKE: महाराष्ट्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके; कोई नुकसान नहीं

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड