EARTHQUAKE: महाराष्ट्र के हिंगोली, परभणी से लेकर नांदेड तक महसूस किए गए भूकंप के झटके; कोई नुकसान नहीं

महाराष्ट्र में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, मिली जानकारी के मुताबिक हिंगोली, परभणी और नांदेड में भूकंप के चलते कंपन महसूस हुई, फिलहाल किसी भी नुकसान की सूचना नहीं है, जानें भूकंप की तीव्रता कितनी थी, पूरी खबर पढ़ें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Earthquake In Gujarat
महाराष्ट्र में भूकंप के झटकों से कांपी धरती | Image: Social Media

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए तो लोग डर के मारे घरों से निकलकर बाहर आ गए। रात 1 बजकर 37 मिनट पर आए भूकंप से लोग सहम उठे। भूकंप के झटके हिंगोली के साथ-साथ परभणी और नांदेड में महसूस किए गए। मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हिंगोली जिला था।

किसी नुकसान की कोई खबर नहीं

महाराष्ट्र में आए इस भूकंप की तीव्रता को मध्यम स्तर का माना जाता है। ऐसे भूकंप आसपास के जिलों तक महसूस तो होते हैं, लेकिन आमतौर पर बड़े नुकसान नहीं पहुंचाते। अच्छी खबर है कि किसी भी तरह की जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। लोगों ने बताया कि घरों में हल्की कंपन और कुछ जगहों पर बर्तनों के हिलने की आवाज आई, लेकिन कोई इमारत क्षतिग्रस्त नहीं हुई और ना ही कोई घायल हुआ। सब कुछ सामान्य रहा। भूकंप के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल पूरी तरह सतर्क रहा, अभी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

भूकंप कमजोर श्रेणा का था

ऐसे छोटे भूकंप पृथ्वी की अंदरूनी हलचल के कारण आते हैं। हिंगोली, परभणी और नांदेड जैसे क्षेत्रों में ऐसे झटके पहले भी महसूस हुए हैं। हालांकि ये भूकंप कमजोर श्रेणी का था, लेकिन इससे साफ है कि इन इलाकों में भी भूकंपीय गतिविधियां जारी रहती हैं। ऐसे मामलों में सबसे जरूरी बात है तैयार रहना। महाराष्ट्र सरकार भूकंपरोधी इमारतों और जागरूकता अभियानों पर काम करती है। छोटे भूकंप भी हमें याद दिलाते हैं कि हर परिवार को बेसिक सुरक्षा उपाय पता होने चाहिए।

भूकंप के वक्त क्या करें ? (जरूरी टिप्स)

  • घर के अंदर हों तो मजबूत मेज या बिस्तर के नीचे छिप जाएं  
  • खिड़कियों और शीशे से दूर रहें  
  • बाहर खुले मैदान में जाएं  
  • लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें  
  • बच्चों और बुजुर्गों की मदद करें

भले ही भूकंप कमजोर था, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सतर्क और तैयार रहना हमेशा बेहतर होता है। महाराष्ट्र के लोग सुरक्षित हैं और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: Iran US War: ट्रंप ने किया नाकेबंदी का ऐलान, फिर बंद हो जाएगा होर्मुज?

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड