PM Kisan Yojana 22nd Installment: देश के 9.32 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे पैसे, थोड़ी देर में PM मोदी जारी करेंगे 22वीं किस्त

भारत के करोड़ों किसानों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। थोड़ी देर बाद PM मोदी किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इसका लाभ देश के 9.32 करोड़ किसानों को मिलेगा।

PM Kisan Yojana 22nd Installment
PM Kisan Yojana 22nd Installment | Image: Freepik, ANI

देश के करोड़ों किसानों का इंतजार अब से थोड़ी देर बाद खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी आज, 13 मार्च को किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत लगभग 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को 2 हजार रुपये की किस्त बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। पीएम किसान योजना से 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों को भी लाभ मिलने वाला है। पीएम मोदी 20वीं किस्त की राशि को असम के गुवाहाटी से जारी करेंगे।

भारत के करोड़ों किसानों के लिए आज खुशी का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान योजना) की 22वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के तहत 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में कुल 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की जा रही है। प्रत्येक लाभार्थी किसान को इस किस्त में 2,000 रुपये मिलेंगे।

असम के गुवाहाटी से पीएम जारी करेंगे 22वीं किस्त

प्रधानमंत्री मोदी शाम 5 बजे असम के गुवाहाटी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए इस राशि का हस्तांतरण करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न चैनलों पर उपलब्ध होगा। किसानों के खाते में पैसे क्रेडिट होते ही उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMC अलर्ट भी पहुंच जाएगा। इस योजाना के तहत अब तक सरकार 21 किस्तें जारी कर चुकी है। योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। इस योजना से  ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खेती को मजबूत करने में मदद मिल रही है।

अब तक किसानों के मिले हैं इतने करोड़

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फरवरी 2019 में योजना शुरू होने के बाद से अब तक पीएम‑किसान के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों के खातों में 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे भेजी जा चुकी है और 22वीं किस्त जारी होने के साथ ही कुल हस्तांतरित राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।

Advertisement

तीन समान किस्तों में मिलती है राशि

बता दें कि पीएम‑किसान योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को साल में 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है और यह राशि पूरी तरह डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में सीधे पहुंचती है। यह सहायता किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक जैसी कृषि सामग्री खरीदने में मदद करती है। यूपी के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों को भी आज इसका लाभ मिलेगा। 

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: पीएम मोदी की भेजी 22वीं किसान निधि किस्त आपके बैंक खाते में आई या नहीं, घर बैठे ऐसे करें जांच
 

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड