अपडेटेड 13 March 2026 at 10:51 IST
PM Kisan Yojana: पीएम मोदी की भेजी 22वीं किसान निधि किस्त आपके बैंक खाते में आई या नहीं, घर बैठे ऐसे करें जांच
पीएम मोदी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत भारत सरकार किसानों को 2000 रुपये की राशि उनके बैंक खातों में भेजेगी। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप घर बैठे जान सकते हैं कि पीएम किसान निधि योजना की किस्त आपके खाते में पहुंची या नहीं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 4 min read

PM Kisan Installment Status: पीएम मोदी आज शुक्रवार 13 मार्च को असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत भारत सरकार किसानों को 2000 रुपये की राशि उनके बैंक खातों में भेजेगी। भारत सरकार के अनुसार इस योजना से देश के 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में सीधे 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। ऐसे में किसानों को इस बात की चिंता रहती है कि उनके बैंक खाते में सरकार द्वारा भेजी राशि आई या नहीं।
लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप घर बैठे जान सकते हैं कि पीएम किसान निधि योजना की किस्त आपके खाते में पहुंची या नहीं।
अब तक 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फरवरी 2019 में योजना शुरू होने के बाद से अब तक पीएम‑किसान निधि योजना के अंतर्गत किसान परिवारों के खातों में 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे भेजी जा चुकी है और 22वीं किस्त जारी होने के साथ ही कुल हस्तांतरित राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।
साल में 3 किस्तों में आते हैं 6000 रुपये
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर किसान परिवार को साल में 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है और यह राशि पूरी तरह डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में सीधे पहुंचती है।
Advertisement
कैसे करें किस्त की जांच
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त आपके बैंक खाते में पहुंची या नहीं इसके लिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको क्या करना होगा। भारत सरकार ने इसके लिए एक वेब पोर्टल के साथ ऐप भी बनाई है। अच्छी बात यह भी है कि पीएम मोदी ने इस पोर्टल को अंग्रेजी के साथ हिन्दी, गुजराती, मराठी, बंगाली, असमिया, तमिल, तेलुगु, कन्नड, मलयालम और उर्दू जैसी भाषाओं में बनवाया है। आप अपनी पसंद की भाषा में इस पोर्टल को चला सकते हैं।
पोर्टल पर कैसे जांच करें
- सबसे पहले आपको https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाना होगा।
- अब आपको यहां होम स्क्रीन पर ही Know Your Status दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है। आप पोर्टल पर बने Farmers Corner सेक्शन में जाकर भी इस पर क्लिक कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number) और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करना है। अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो इसके लिए आपको यहां Know Your Registration Number के विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां आप अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर के जरिए अपना पंजीकरण नंबर प्राप्त कर सकेंगे।
- अपना पंजीकरण नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको Get OTP पर क्लिक करना होगा।
- फिर मोबाइल में आए ओटीपी को यहां दर्ज करना है।
- अंत में आपको Get Data पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको पीएम किसान निधि योजना से प्राप्त हुई सभी किस्तों का पूरा विवरण दिख जाएगा। यहां पर आपको दिखाई देगा कि कौन सी किस्त आपके खाते में कब आई।
ऐप में कैसे जांच करें
- इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाकर PMKISAN GoI ऐप डाउनलोड करनी है।
- ऐप खोलने के बाद आपको Login पर क्लिक/टैप करना है।
- इसके बार Login Type में से Beneficiary को सिलेक्ट करना है।
- फिर आधार नंबर या Registration id दर्ज करके Get OTP पर क्लिक/ टैप करें।
- अब आपको Beneficiary Status के विकल्प से अपनी किस्तों की जानकारी मिल जाएगी।
- इस ऐप पर Face Authentication के जरिए यूजर्स को e-KYC की भी सुविधा मिलती है।
इसे भी पढ़ें- गाड़ी की RC खो गई? घर बैठे करें डाउनलोड, मोदी सरकार ने आसान कर दिया प्रोसेस; जानिए तरीका
Advertisement
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 13 March 2026 at 10:38 IST