'मुझे खुशी है कि पंजाब और पंजाबियों की भलाई को सबसे पहले रखते हुए अकाली दल NDA परिवार में वापस आ गया', PM मोदी ने BJP-SAD गठबंधन का किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शिरोमणि अकाली दल (SAD) की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में वापसी का स्वागत किया है। X पर एक पोस्ट के माध्यम से पीएम मोदी ने भाजपा-शिअद साझेदारी को एक प्राकृतिक गठबंधन बताया, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और प्रकाश सिंह बादल जैसे नेताओं ने पोषित किया है।

'मुझे खुशी है कि पंजाब और पंजाबियों की भलाई को सबसे पहले रखते हुए अकाली दल NDA परिवार में वापस आ गया', PM मोदी ने BJP-SAD गठबंधन का किया स्वागत
'मुझे खुशी है कि पंजाब और पंजाबियों की भलाई को सबसे पहले रखते हुए अकाली दल NDA परिवार में वापस आ गया', PM मोदी ने BJP-SAD गठबंधन का किया स्वागत | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में पुनः शामिल होने का स्वागत किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जारी एक बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर इस वापसी को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के इस गठजोड़ को एक 'प्राकृतिक गठबंधन' करार देते हुए कहा कि यह साझेदारी पंजाब और वहां के लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देगी तथा राज्य में जनोन्मुखी शासन सुनिश्चित करेगी।

अटल-आडवाणी और बादल की विरासत का उल्लेख

गठबंधन के ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अकाली दल और भाजपा के बीच के इस संबंध को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल ने पोषित किया था। प्रधानमंत्री के अनुसार, यह साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी है और आगामी समय में पंजाब की जनता की स्वाभाविक पसंद बनकर उभरेगी।

2027 विधानसभा चुनावों के लिए औपचारिक ऐलान और प्रमुख मुद्दे

राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबिन और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के बीच एक बैठक हुई। इस दौरान 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को साथ मिलकर लड़ने और एनडीए को मजबूत करने की औपचारिक घोषणा की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं सुखबीर बादल से फोन पर बात कर कहा कि अकाली दल के लौटने से अब एनडीए पूरा हो गया है। शाह ने कहा कि दोनों दल जल्द ही अपना साझा घोषणापत्र जारी करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन का मुख्य लक्ष्य पंजाब से नशाखोरी और भ्रष्टाचार का उन्मूलन करना है। आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने दावा किया कि पूर्ववर्ती और वर्तमान सरकारें नशा खत्म करने के अपने वादों को पूरा करने में विफल रही हैं, जबकि एनडीए दिसंबर 2029 तक राज्य को नशा मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

अलगाव की पृष्ठभूमि और चुनावी आंकड़ों का इतिहास

गौरतलब है कि भाजपा और अकाली दल भारतीय राजनीति के सबसे पुराने सहयोगियों में से रहे हैं, लेकिन वर्ष 2020 में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने एनडीए से नाता तोड़ लिया था। बाद में ये कानून वापस ले लिए गए, किंतु 2022 के विधानसभा चुनाव में दोनों दलों ने अलग-अलग किस्मत आजमाई थी।

चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो इस गठबंधन ने 2007 के विधानसभा चुनाव में कुल 67 सीटें (शिअद 48, भाजपा 19) और 2012 में 68 सीटें (शिअद 56, भाजपा 12) जीतकर सरकार बनाई थी। हालांकि, इसके बाद के चुनावों में दोनों दलों का प्रदर्शन कमजोर रहा। 2017 में कांग्रेस की 77 सीटों के मुकाबले शिअद को 15 और भाजपा को मात्र 3 सीटें मिलीं। वहीं, 2022 के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस 18, अकाली दल 3 और भाजपा केवल 2 सीटों पर सिमट गई थी। अब 2027 के चुनावों के मद्देनजर दोनों दल एक बार फिर एकजुट हुए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - 'हमारा गठबंधन SC समाज और किसानों के साथ, ये लोग सत्ता के लिए कभी एक साथ आ जाते हैं तो कभी...', BJP-अकाली गठबंधन पर अरविंद केजरीवाल का तंज

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड