'हमारा गठबंधन SC समाज और किसानों के साथ, ये लोग सत्ता के लिए कभी एक साथ आ जाते हैं तो कभी...', BJP-अकाली गठबंधन पर अरविंद केजरीवाल का तंज

अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन के ऐलान पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि यह दोनों दल केवल सत्ता के लालच में कभी एक, तो कभी अलग हो जाते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal on BJP-SAD Alliance
BJP-अकाली गठबंधन पर अरविंद केजरीवाल का तंज | Image: ANI

Arvind Kejriwal on BJP-SAD Alliance: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच हुए गठबंधन पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग सत्ता के स्वार्थ के लिए कभी हाथ मिला लेते हैं, तो कभी अलग हो जाते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'हम लोगों का गठबंधन पंजाब के SC समाज के साथ है, पंजाब के किसानों के साथ है, पंजाब के व्यापारियों के साथ है। ये लोग सत्ता के लिए कभी साथ आ जाते हैं तो कभी अलग हो जाते हैं।'

BJP-SAD गठबंधन पर केजरीवाल का बयान

उन्होंने आगे कहा, 'हम लोग पंजाब के विकास के लिए काम कर रहे हैं। पूरा पंजाब देख रहा है कि उन्होंने पिछले 70-75 साल में पंजाब को जो बर्बाद किया, उसे कैसे 5 साल में भगवंत मान ने मेहनत करके पंजाब को फिर से ठीक करने की कोशिश की है।'

पंजाब में गठबंधन का ऐलान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन का ऐलान किया है। शाह ने कहा कि इस गठबंधन का मकसद पंजाब को नशे और भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा। उन्होंने कहा कि आज एनडीए के सबसे पुराने साथी की वापसी हुई है। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि इस चुनाव में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा। उन्होंने कहा, 'हम सभी 117 सीटों पर साथ लड़ेंगे। बड़ा भाई ही मुख्यमंत्री होगा।' इसका मतलब अकाली दल का नेता ही सीएम चेहरा होगा।

Advertisement

शाह ने कांग्रेस-AAP पर साधा निशाना

उन्होंने आगे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, 'अभी वहां की जो सरकार है, अरविंद केजरीवाल यह वादा करके आए थे कि 3 महीने में वो नशे को खत्म कर देंगे। वहां नशा खत्म नहीं हुआ बल्कि बढ़ा। 2017 में राहुल गांधी यह वादा करके आए थे कि इस कार्यकाल में हम नशे को खत्म कर देंगे मगर उनकी पार्टी ने भी नशे के लिए कुछ नहीं किया। एक वादा जो वहां मैं करके आया हूं, उसे दोहराना चाहता हूं कि 31 दिसंबर 2029 तक हम पंजाब को पूरी तरह से नशे से मुक्त कर देंगे। किसानों की समस्या, पंजाब की आर्थिक विकास की चिंता और पंजाब के युवा की रोजगार की चिंता, इसके बारे में नितिन नवीन और सुखबीर सिंह बादल के बीच 3 महीने तक लंबी चर्चा होने के बाद एक रोडमैप बना है और इस रोडमैप पर हमारी NDA की बनने वाली सरकार आगे बढ़ेगी।'

यह भी पढ़ें: 20 मिनट में चाय, चिट्ठा और नमस्ते... सपा-कांग्रेस की बैठक पर ओपी राजभर का तंज; शिवपाल को लेकर दी ये बड़ी चेतावनी!

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड