20 मिनट में चाय, चिट्ठा और नमस्ते... सपा-कांग्रेस की बैठक पर ओपी राजभर का तंज; शिवपाल को लेकर दी ये बड़ी चेतावनी!

ओपी राजभर ने सपा की कांग्रेस के साथ 23 नवंबर को हुई बैठक पर कहा कि सुना है कांग्रेस वालों ने पहली ही बैठक में सपाईयों की औकात नाप दी हैं! उन्होंने सपा नेताओं को 20 मिनट में चाय पिलाई, एक पत्र थमाया और हिस्सा बराबर बंटने का फरमान सुना दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
OP Rajbhar
OP Rajbhar | Image: X

OP Rajbhar attacked on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर बातचीत जारी है। इसी सिलसिले में सोमवार को दोनों दलों के बीच बैठक हुई जो आधे घंटे से भी कम समय में खत्म हो गई। अब इस पर सुभासपा अध्यक्ष और यूपी के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने तफरी ली है।

ओपी राजभर ने सपा की कांग्रेस के साथ 23 नवंबर को हुई बैठक को लेकर कहा कि सुना है कांग्रेस वालों ने पहली ही बैठक में सपाईयों की औकात नाप दी हैं! उन्होंने सपा नेताओं को 20 मिनट में चाय पिलाई, एक पत्र थमाया और हिस्सा बराबर बंटने का फरमान सुना दिया।

ओपी राजभर ने सपा पर कसा तंज

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए राजभर ने लिखा, 'दिल्ली में प्रमोद जी के आवास पर आप लोगों के साथ ठीक-ठाक 'आमोद-प्रमोद' हो गया! न प्रियंका जी ने दिलचस्पी दिखाई, न वेणुगोपाल ही रिस्पॉन्स दिए। और तो और कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेताओं के जरिए आपको लंबा चिट्ठा भी थमा दिया गया। 20 मिनट में चाय पिलाया, लेटर थमाया और नमस्ते करते हुए कह दिया कि हिस्सा बराबर बंटेगा। आपके 'लाइजनर चाचा' भी लजा गये बेचारे।'

'अब अमर, आजम, शिवपाल वाली ताकतवर सपा नहीं'

उन्होंने आगे लिखा, 'कांग्रेस यह अच्छी तरह से समझ गई है कि अब ये अमर, आजम और शिवपाल वाली ताकतवर सपा नहीं है। अब इनके पास एकलौते 'लाइजनर चाचा' ही बचे हैं। आपके जमीनी कार्यकर्ता भी हैरान हैं कि आपके लाइजनर चाचा अपने अंडर में आपसे न जाने कौन सी पीएचडी करा रहे हैं जो आप पिछले 10 साल से क्लियर ही नहीं कर पा रहे हैं।' उन्होंने चेताया कि कांग्रेस की नस-नस से वाकिफ रहने वाले शिवपाल चाचा को नजरअंदाज किया जाएगा तो यही सब होगा!'

Advertisement

इशारों-इशारों में बोले राजभर

राजभर ने दावा किया, 'इंडी वालों के पास कोई वोटबैंक नहीं बचा है। आपके भाईचारे का 'चारा' भी इस बार आपको 'खुदा हाफिज' कहने के लिए तैयार बैठा है। हमारी मानिए, 'लाइजनर चाचा' की हसीन ख्वाबों वाली थीसिस पढ़ना छोड़ दीजिए। शिवपाल चच्चू के अंडर में जमीनी राजनीति पर पीएचडी शुरू कर दीजिए। शिवपाल चच्चू के संगत में रहेंगे तो दिल्ली वाले अपने मतलबी दोस्तों के 'तीन-तिकड़म' से आप सुरक्षित रहेंगे।'

सपा को किया आगाह

अंत में राजभर ने चेताते हुए कहा कि हमें लग रहा है कि कहीं अगला धमाका चच्चू (शिवपाल) ही न कर दें! ऐसा इसलिए क्योंकि आप लोगों ने उनके सामने माहौल ही ऐसा बना दिया है। उन्होंने आगे चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उनके खेमे के करीब 45 विधायक कभी भी पासा पलट सकते हैं! दिल्ली वाले आपके मतलबी दोस्त भी इसी इंतजार में बैठें हैं। फिर मत कहिएगा कि हमने आपको आगाह नहीं किया था।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, सपा और कांग्रेस की अगली बैठक आज दोपहर करीब 12 बजे होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर बाबा रामदेव का फूटा गुस्सा, 'ढोंगी-पाखंडी' तक कह डाला, जानें पूरा मामला

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड