क्या बड़ा होने वाला है? नोटबंदी जैसे वो खास मौके, जब अचानक संबोधित कर पीएम मोदी ने सबको चौंकाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। आधिकारिक घोषणा भले ही अभी तक नहीं हुई है कि वे किस मुद्दे पर बोलेंगे, लेकिन कयास साफ हैं।

Prime Minister Narendra Modi
Prime Minister Narendra Modi | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। आधिकारिक घोषणा भले ही अभी तक नहीं हुई है कि वे किस मुद्दे पर बोलेंगे, लेकिन कयास साफ हैं, सोमवार से लागू होने जा रही जीएसटी 2.0 व्यवस्था और नई टैक्स दरों पर उनकी बात केंद्र में हो सकती है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने आया ट्रंप टैरिफ का मामला भी इसमें जुड़ सकता है, जिसने भारतीय उद्योग और निर्यात क्षेत्र में हलचल बढ़ा दी है।

पीएम मोदी इससे पहले भी कई बार अचानक राष्ट्र संबोधन करके देशवासियों को चौंका चुके हैं। ऐसे में आज शाम के संबोधन पर देशभर के लोगों की नजर रहेगी। हर कोई जानना चाह रहा है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में क्या कहने वाले हैं।

नोटबंदी की रात: 8 नवंबर 2016

8 नवंबर 2016 भी आम दिनों की तरह एक शाम थी, लेकिन उसी रात प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया कि 500 और 1000 रुपये के नोट अब कानूनी नहीं रहेंगे। उस रात से देश की अर्थव्यवस्था, और साथ ही लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बदल गई। नोटबंदी का वह संबोधन आज भी सबसे चौंकाने वाले पलों में गिना जाता है।

साल का अंतिम दिन

नोटबंदी की मुश्किलों के बाद 31 दिसंबर 2016 की रात प्रधानमंत्री फिर देश के सामने थे। उन्होंने जनता के धैर्य और सहयोग की तारीफ की और बताया कि ये बलिदान भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ बड़ी लड़ाई का हिस्सा है।

Advertisement

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद का संदेश

8 अगस्त 2019 को मोदी फिर टीवी पर आए। जम्मू-कश्मीर का स्पेशल दर्जा खत्म करने का बड़ा कदम उठाया जा चुका था। इस संबोधन में उन्होंने फैसले को "ऐतिहासिक" बताया और भरोसा दिलाया कि यह परिवर्तन क्षेत्र और देश दोनों को नए अवसर देगा।

लॉकडाउन और कोरोना का दौर

मार्च 2020 से लेकर अप्रैल तक, कोरोना महामारी के चरम दौर में लगातार टीवी पर संबोधन हुए। 22 मार्च का "जनता कर्फ्यू", 14 अप्रैल को बढ़ा लॉकडाउन, हर घोषणा करोड़ों लोगों की दिनचर्या तय करती थी। उस दौरान पीएम का हर संबोधन जीवन की दिशा बदल देने वाला पल बन चुका था।

Advertisement

आज कुछ बड़ा होने वाला है?

अब एक बार फिर स्थिति वैसी ही है। शाम 5 बजे प्रधानमंत्री क्या कहेंगे, यह उत्सुकता का विषय है। क्या वे सिर्फ जीएसटी 2.0 की राह दिखाएंगे या फिर वैश्विक व्यापार और भारतीय अर्थव्यवस्था को जोड़ते हुए कोई और बड़ा फैसला सामने रखेंगे? कारोबारी जगत से लेकर आम नागरिक तक, सबकी निगाहें आज टीवी स्क्रीन पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ेंः आज शाम PM मोदी के संबोधन में क्या होगा खास? जानिए

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड