'बाबा साहेब को 2-2 बार चुनाव हराने के लिए क्या...', भीमराव अंबेडकर को लेकर राज्यसभा में PM मोदी का कांग्रेस पर वार
राज्यसभा में अपने संबधन के दौरान पीएम मोदी ने भीमराव अंबेडकर को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे। पीएम मोदी ने आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस को घेरा।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान आरक्षण और बाबा साहब अंबेडकर को लेकर कांग्रेस पार्टी को जमकर सुनाया। पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर के साथ कांग्रेस को कितनी नफरत रही थी। पीएम मोदी ने दिव्यांगजनों को लेकर भी बयान दिया।
राज्य सभा में पीएम मोदी ने ककहा, "देश में जब-जब आरक्षण का विषय आया तो उसे एक तंदुरुस्त तरीके से, समस्या के समाधान के लिए सत्य को स्वीकार करते हुए करने का प्रयास नहीं हुआ। हर चीज में देश में विभाजन कैसे हो, तनाव कैसे पैदा हो, हर चीज में एक-दूसरे के खिलाफ दुश्मनी पैदा कर दो... वहीं तरीके अपनाए गए। देश आजाद होने के बाद जब-जब ये प्रयास हुए, इसी तरीके से हुए।"
उन्होंने आगे कहा कि पहली बार हमारी सरकार ने एक ऐसा मॉडल दिया और सबका साथ सबका विकास मंत्र की प्रेरणा से दिया, कि हमने सामान्य वर्ग के गरीब को 10 फीसदी आरक्षण बिना तनाव के दिया। जब ये निर्णय किया तो SC-ST/OBC समुदाय ने भी इसका स्वागत किया।
दिव्यांगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू किया- पीएम
PM मोदी ने दिव्यांगजनों को लेकर कहा, "किसी को भी पेट में दर्द नहीं हुआ। क्योंकि इतना बड़ा निर्णय लेने का तरीका था सबका साथ सबका विश्वास। हमने दिव्यांगों के लिए आरक्षण और सुविधाओं का विस्तार किया। दिव्यांगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाई और लागू किया। इतना ही नहीं, ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों को लेकर हमने उसको कानूनी रूप से पुख्त करने के लिए प्रमाणिकता पूर्वक प्रयास किया।"
Advertisement
बाबासाहेब अंबेडकर से कांग्रेस को थी नफरत: PM Modi
पीएम मोदी ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर के साथ कांग्रेस को कितनी नफरत रही थी। उनके प्रति इतना गुस्सा था। किसी भी हालत में बाबा साहब की हर बात के प्रति कांग्रेस चिढ़ जाती थी। इसके सारे दस्तावेज मौजूद हैं। बाबासाहेब को दो-दो बार चुनाव में पराजित करने के लिए क्या क्या नहीं किया गया। कभी भी बाबासाहेब को भारत रत्न के योग्य नहीं समझा गया। इस देश के लोगों ने बाबासाहेब की भावना का आदर किया। आज मजबूरी में कांग्रेस को जय भीम बोलना पड़ रहा है। उनका मुंह सूख जाता है।
रंग बदलने में माहिर लग रही कांग्रेस: PM मोदी
कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा, "ये कांग्रेस भी रंग बदलने में बड़ी माहिर लग रही है। कितनी तेजी से अपना नकाब बदल देते हैं, ये साफ-साफ नजर आ रहा है। हमारा मूलमंत्र रहा सबका साथ सबका विकास, वैसे उनका मूल मंत्र रहा कि दूसरे की लकीर छोटी करना। इसके कारण उन्होंने सरकारों को स्थिर किया। औरों की लकीर छोटे करने का जो रास्ता चुना, लोकसभा के लोग भी उन्हें छोड़कर भाग रहे। उनकी नीतियों का परिणाम है कि आज कांग्रेस का ये हाल हो गया।"