अपडेटेड 19 February 2024 at 12:21 IST

'भगवान ने मुझे राष्ट्ररूपी मंदिर के नवनिर्माण का दायित्व सौंपा है', PM मोदी का ये इशारा क्या?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं दिन रात राष्ट्ररूपी मंदिर को भव्यता देने में लगा है, उसके गौरव का विस्तार कर रहा हूं। इसके परिणाम हमें तेजी से मिल रहे हैं।

PM Narendra Modi Kalki Dham Mandir
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | Image: @bjp4india/x

PM Narendra Modi Kalki Dham Mandir : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में संतों ने अंगवस्त्र पहनाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे भव्य कल्कि धाम के शिलान्यास का सौभाग्य मिला है। मुझे विश्वास है कि कल्कि धाम भारतीय आस्था के एक और विराट केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा। इसी दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे भगवान ने राष्ट्ररूपी मंदिर के नवनिर्माण का दायित्व सौंपा है।

संभल में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं दिन रात राष्ट्ररूपी मंदिर को भव्यता देने में लगा है, उसके गौरव का विस्तार कर रहा हूं। इसके परिणाम हमें तेजी से मिल रहे हैं। आज पहली बार भारत उस मुकाम पर है, जहां हम अनुसरण नहीं कर रहे हैं, उदाहरण पेश कर रहे हैं।

आज हमारी शक्ति अनंत, संभावना अपार: PM

उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत को संभावनाओं के केंद्र रूप में देखा जा रहा है। देश की पहचान इनोवेशन हब के तौर पर हो रही है। पहली बार दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जैसे मुकाब पर हम पहुंचे हैं। हम चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले देश हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार भारत का नागरिक अपने आप को इतना गौरवान्वित महसूस करता है। ये अद्भुत अनुभूति है। उन्होंने कहा कि आज हमारी शक्ति भी अनंत है और संभावनाएं भी अपार हैं।

यह भी पढ़ें: कमलनाथ पर सस्पेंस बरकरार, थामेंगे बीजेपी का दामन या...

Advertisement

सफल होने के लिए ऊर्जा सामूहिकता से मिलती है: PM

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'राष्ट्र को सफल होने के लिए ऊर्जा सामूहिकता से मिलती है। हमारे वेद भी कहते हैं- निर्माण के लिए लाखों करोड़ों हाथ हैं, गतिमान होने के लिए हजारों, लाखों, करोड़ों पैर हैं. आज हमें भारत में उसी विराट चेतना के दर्शन हो रहे हैं।' पीएम मोदी ने कहा कि हम विकास भी, विरासत भी के मंत्र को आत्मसात करते हुए चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बताया कल्‍कि धाम की क्या है विशेषता

Advertisement

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 19 February 2024 at 12:12 IST