कमलनाथ पर सस्पेंस बरकरार, थामेंगे BJP का दामन या खेल रहे प्रेशर पॉलिटिक्स का खेला?
कमलनाथ क्या बीजेपी में जाएंगे या फिर नकुलनाथ अपनी पत्नी प्रिया के साथ! क्या करना चाह रहे हैं इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे के नाम से मशहूर कांग्रेस दिग्गज!

Kamalnath Row: पटकथा शायद बहुत पहले ही लिखी जा चुकी थी लेकिन शोर अब मचा है। सियासत में हंगामा यूं ही नहीं बरपता। कमलनाथ अपने बेटे नकुल के साथ बीजेपी के होने जा रहे हैं इसकी चर्चा पिछले 3-4 दिनों से जोरों पर थी लेकिन तस्वीर अब भी क्लियर नहीं हुई है।
तो क्या कमलनाथ ग्रैंड ओल्ड पार्टी की नब्ज दबाने की कोशिश कर रहे हैं। यानि क्या ये प्रेशर पॉलिटिक्स है? क्या वो दबाव के सहारे अपनी बात आलाकमान तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं? उनके निकटजन लगातार कह रहे हैं कि वो कांग्रेस में बेअदबी का शिकार हुए हैं। उनको नजरअंदाज कर अपमानित किया गया। दीपक सक्सेना ने कहा वो अपमान से आहत हैं।
प्रेशर पॉलिटिक्स की बात क्यों?
कमलनाथ कांग्रेस छोड़ भाजपा के हो रहे हैं इसे लेकर खूब बातें हुईं। अपने अपनों की तकलीफ को और विस्तार मिला जब बेटे नकुल समेत 7 ने अपने सोशल पोस्ट से सांसद या विधायक लिखा कांग्रेस का नाम नहीं दिखा। जानकारों ने कई वजह गिनाईं। जिसमें मध्यप्रदेश में हार का ठीकरा पूरी तरह से कमलनाथ पर फोड़ा जाना, उन्हें किनारे लगा जीतू पटवारी के हाथों में पार्टी की कमान सौंपना प्रमुख रहा। एक और कारण बताया गया और वो बेटे के भविष्य की फिक्र को लेकर। करीबियों ने बताया कि कांग्रेस में फ्यूचर सुरक्षित नहीं है ये वो भी जानते हैं इसलिए मोहभंग हो गया है।
इस बीच पार्टी आलाकमान की लगातार अनदेखी की चर्चा भी उड़ी। कहा गया कि दिग्गजों ने उन्हें नॉक नहीं किया। जबकि लगातार वो विभिन्न जरियों से अपने होने और नजरअंदाज किए जाने का एहसास करा रहे थे। ऐसे में ही प्रेशर पॉलिटिक्स के तहत ही शायद ये हवा जानबूझकर उड़ाई गई कि वो बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। इसको बढ़ावा तब और मिला जब उनसे मीडिया ने सवाल किया और उन्होंने न हां कहा न ना। सिर्फ इतना कहा कि ऐसा कुछ होगा तो बताएंगे जरूर!
Advertisement
जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह ने किया इनकार
अटकलबाजियों के बीच दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान भी आया। दिग्विजय ने कहा वो उन्हें जानते हैं ऐसा कुछ नहीं होगा तो पटवारी ने एक्स पर पोस्ट डाला। जिसमें साजिश की बात थी फिर उन्होंने मीडिया से कहा- 'मेरी कमलनाथ जी से बात हुई है। उन्होंने कहा कि मीडिया में जो बातें आ रही हैं, ये भ्रम हैं। मैं कांग्रेसी था, हूं और रहूंगा।'
सज्जन सिंह वर्मा ने भी ऐसा ही कुछ कहा। कमलनाथ के करीबी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कमलनाथ के दिल्ली आवास के बाहर आकर मीडिया से कहा- वो कांग्रेस छोड़ने को लेकर कुछ नहीं सोच रहे। इस बीच विभिन्न सूत्रों के हवाले से एक और खबर आ रही है जो कांग्रेस के लिए नाथ फैमिली की ओर से डबल झटका है। कहा जा रहा है कि कमलनाथ भले न जाएं लेकिन उनके बेटे नकुल और बहू प्रिया नाथ अपने समर्थकों संग भाजपा से जुड़ सकते हैं।
Advertisement
तो क्या सोच रहे हैं कमलनाथ!
BJP में जाने को लेकर पिच तैयार थी लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि असमंजस बरकरार रहा! एक पेंच भाजपा के कुछ नेताओं की ओर से फंसाया गया है। दरअसल, कुछ का कहना है कि कमलनाथ के दामन पर 1984 दंगों के छींटे हैं। अगर वो भाजपा में शामिल होंगे तो पार्टी की इमेज पर नेगेटिव असर पड़ेगा। दिल्ली समेत पंजाब जैसे राज्यों में गलत असर पड़ सकता है।
कहा जा रहा है कि बेटे के भविष्य और कांग्रेस से अपने पुराने नाते की वजह से वो राजनीति से संन्यास लेने या फिर चुनावी राजनीति से दूरी बनाने का फैसला ले सकते हैं!
ये भी पढ़ें- Jitu patwari ने की Kamal Nath से बात