विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना...PM Modi ने देशवासियों को दी 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई

आज देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत तमाम दिग्गज रिपब्लिक डे के समारोह में शामिल होंगे।

PM Modi Wishes New Energy, Enthusiasm On Republic Day
विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना...PM Modi ने देशवासियों को दी 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई | Image: X

आज देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत तमाम दिग्गज रिपब्लिक डे के समारोह में शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस 2026 में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस बीच पीएम मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।

एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा- सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।

पीएम ने पद्म पुरस्कार 2026  के विजेताओं को भी दी बधाई

पीएम मोदी ने सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को देश के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार विजेताओं की उत्कृष्टता, समर्पण और सेवा समाज की संरचना को समृद्ध बनाती है। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि यह सम्मान उस वचनबद्धता और उत्कृष्टता की भावना को दर्शाता है जो आने वाली पीढ़ियों को निरन्तर प्रेरित करती रहती है।

Advertisement

पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा करने वाली एक एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा; “हमारे देश के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई। विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्टता, समर्पण और सेवा हमारे समाज की संरचना को समृद्ध बनाती है। यह सम्मान उस वचनबद्धता और उत्कृष्टता की भावना को दर्शाता है जो आने वाली पीढ़ियों को निरन्तर प्रेरित करती रहती है।”

इसे भी पढ़ें- अंडरगार्मेंट पर स्‍पर्म, शरीर पर नाखून के निशान...तो क्या पटना में NEET छात्रा की हत्या से पहले हुआ रेप? DNA टेस्‍ट से खुलेंगे मौत के राज

Advertisement
Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड