अपडेटेड 30 August 2025 at 17:48 IST

PM Modi: पीएम मोदी ने टोक्यो में सेमीकंडक्टर प्लांट का किया दौरा, भारत-जापान पार्टनरशिप के लिए कई मायनों में है खास

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पीएम शिगेरु इशिबा के साथ शनिवार को टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा किया। यहां उन्हें सेमीकंडक्टर को लेकर काफी जानकारी मिली।

PM Modi Japan Visit
पीएम मोदी का जापान दौरा | Image: NarendraModi-X

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने शनिवार को टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा किया और कंपनी के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत की। जापान और भारत के बीच सेमीकंडक्टर को लेकर डील पक्क हुई है। इस बीच पीएम मोदी का सेमीकंडक्टर का दौरा करना कई मायने में अहम माना जा रहा है।

दोनों नेताओं ने सेंडाई में सेमीकंडक्टर क्षेत्र की अग्रणी जापानी कंपनी टोक्यो इलेक्ट्रॉन मियागी लिमिटेड (टीईएल मियागी) का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी को ग्लोबल सेमीकंडक्टर मूल्य सीरीज में टीईएल की भूमिका, इसकी उन्नत विनिर्माण क्षमताओं और भारत के साथ इसके जारी एवं नियोजित सहयोग के बारे में जानकारी दी गई।

पीएम मोदी ने दी जानकारी

पीएम मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री इशिबा के साथ, उन्होंने ट्रेनिंग रूम और उत्पादन नवाचार प्रयोगशाला का दौरा किया। "प्रधानमंत्री इशिबा और मैंने टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा किया। हम प्रशिक्षण कक्ष और उत्पादन नवाचार प्रयोगशाला गए और कंपनी के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत की। सेमीकंडक्टर क्षेत्र भारत-जापान सहयोग का एक प्रमुख क्षेत्र है। पिछले कुछ वर्षों में, भारत ने इस क्षेत्र में कई प्रगति की है। बहुत से युवा भी इससे जुड़ रहे हैं। हम आने वाले समय में इस गति को जारी रखना चाहते हैं।"

दरअसल, भारत और जापान ने सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन तो लेकर डील साइन की है। ऐसे में दोनों देश अब आपसी मदद से दोनों ही देश साथ में मिलकर मजबूत, लचीले सेमीकंडक्टर का निर्माण करेंगे।

Advertisement

इससे पहले पीएम मोदी ने जानकारी दी थी कि भारत-जापान बैट्री चेन सप्लाई पार्टनरशिप शुरू कर रहे हैं। डिजिटल पार्टनरशिप 2.O और AI कॉर्पोरेशन लिया जा रहा है। हम मानते हैं कि जापानी टेक्नोलॉजी और भारतीय टैलेंट विनिंग कॉम्बिनेशन है। चंद्रयान-5 मिशन में सहयोग के लिए ISRO और JAXA में सहमती बनी है। हमारी सक्रिय भागीदारी पृथ्वी की सामाओं को पार कर अंतरिक्ष में भी मानवता की प्रगति का प्रतीक बनेगी।

इसे भी पढ़ें: Bank Holidays: बैंक कर्मियों के मजे ही मजे, सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे Bank; चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट और निपटा लें जल्दी से काम

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 30 August 2025 at 17:33 IST