Bank Holidays: बैंक कर्मियों के मजे ही मजे, सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे Bank; चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट और निपटा लें जल्दी से काम

सितंबर के महीने में कई बड़े पर्व त्योहार हैं,ऐसे में बैंकों में लंबी छुट्टी होने वाली है। अगर आप भी बैंक का कोई जरूरी काम हैं तो उसे समय रहते निपटा लें। यहां चेक कर लें बैंक की छुट्टियों की लिस्ट

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
bank holidays September 2025
bank holidays September 2025 | Image: Canva

Bank Holidays in September: अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और सितंबर महीने की शुरुआत होने वाली है। सितंबर के महीने में कई पर्व और त्योहार होने वाले हैं, ऐसे में कई लोगों की नजर बैंक की छुट्टियों पर है। इस महीने देशभर में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों, क्षेत्रीय अवसरों और वीकेंड के कारण बैंकों में लंबी छुट्टी होने वाली है। बैंक कर्मियों के तो मजे ही मजे हैं, मगर आप छुट्टियों की लिस्ट चेक कर बैंक का काम जल्द लिपटा लें। तो आइए जानते हैं सितंबर में कब-कब बैंक रहेंगे बंद।


सितंबर के महीने में कई बड़े पर्व त्योहार हैं, जैसे कर्मा पूजा, ओणम, ईद-ए-मिलाद, गणेश चतुर्थी, इंद्रजात्रा, नवरात्र स्थापना और दशहरा। इन मौकों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अलग-अलग राज्यों में त्योहारों, क्षेत्रीय अवसरों और वीकेंड के कारण सितंबर महीन में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।

RBI ने जारी की हॉलिडे लिस्ट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सितंबर 2025 के लिए आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम जैसे लोन, जमा, या अन्य लेनदेन बाकी है, तो पहले ही योजना बना लें, वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। त्योहारों के अलावा हर महीने की तरह सितंबर में भी दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को बैंकों की छुट्टी रहेगी।

आइए जानते हैं कब और कहां रहेंगे बैंक बंद

  • 3 सितंबर 2025 (बुधवार): झारखंड में कर्मा पूजा के अवसर पर सभी बैंक बंद रहेंगे।  
  • 4 सितंबर 2025 (गुरुवार): केरल में फर्स्ट ओणम के मौके पर बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी।  
  • 5 सितंबर 2025  (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद, थिरुवोनम और गणेश चतुर्थी के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और जम्मू में बैंक बंद रहेंगे।  
  • 6 सितंबर 2025 (शनिवार): सिक्किम और छत्तीसगढ़ में ईद-ए-मिलाद और इंद्रजात्रा के चलते बैंक अवकाश रहेगा।  
  • 12 सितंबर 2025 (शुक्रवार): जम्मू और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद के बाद शुक्रवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।  
  • 22 सितंबर 2025 (सोमवार):  राजस्थान में नवरात्र स्थापना के मौके पर बैंकिंग कार्य प्रभावित रहेंगे।  
  • 23 सितंबर 2025 (मंगलवार): जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।  
  • 29 सितंबर 2025 (सोमवार): त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में महाषष्ठी/महासप्तमी और दुर्गा पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।  
  • 30 सितंबर 2025 (मंगलवार : त्रिपुरा, ओडिशा, असम, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में महाअष्टमी और दुर्गा पूजा के चलते बैंक अवकाश रहेगा


RBI ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी बैंकिंग जरूरतों को इन छुट्टियों के अनुसार पहले से व्यवस्थित कर लें। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप इन छुट्टियों के दौरान उपलब्ध रहेंगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष में जरूर लगाएं ये 5 तरह के पेड़-पौधे,पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड