'कुछ निराशावादी लोग हैं, जो आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाते हैं, इस संकल्प को नीचा दिखाते हैं', PM मोदी ने विपक्ष को लताड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर देश की प्रगति में बाधक बनने का आरोप लगाया। बिना किसी का नाम लिए, उन्होंने कहा कि जो लोग आज 'आत्मनिर्भर भारत' का मजाक उड़ाते हैं, उन्हीं लोगों ने दशकों तक भारत को विदेशी निर्भरता के दुष्चक्र में उलझाए रखा। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि विपक्ष की यह मानसिकता केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि देश की क्षमता पर अविश्वास है।

pm-modi-speech-highlight-surat-daman-congress-opposition-politics-atmanirbhar-bharat-slams-the-opposition
pm-modi-speech-highlight-surat-daman-congress-opposition-politics-atmanirbhar-bharat-slams-the-opposition | Image: X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने गुजरात दौरे के दौरान एक बार फिर 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को दोहराया। सूरत के हजीरा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए पीएम मोदी ने देश की बढ़ती प्रगति और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि बदलते दौर में विकास, आत्मनिर्भरता और हरित ऊर्जा ही भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं।

नकारात्मकता फैलाने वालों पर तीखा प्रहार

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि देश में कुछ ऐसे लोग हैं जो केवल निराशा का माहौल बनाने में लगे हैं। ये लोग न केवल 'आत्मनिर्भर भारत' जैसे महत्वपूर्ण अभियान का मजाक उड़ाते हैं, बल्कि देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नीचा दिखाने की कोशिश भी करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता अराजकता, अनिश्चितता और नकारात्मकता को कभी स्वीकार नहीं करती हैं।

कांग्रेस की नीति पर जनता का करारा जवाब

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी पिछले 12 वर्षों से अराजकता फैलाकर अपने लिए अवसर तलाश रही है, लेकिन जनता ने उन्हें बार-बार करारा जवाब दिया है। उन्होंने कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों की जनता कांग्रेस के कुशासन से पूरी तरह तंग आ चुकी है और उन्हें हाशिए पर धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि जहां भी कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां की जनता विकास से वंचित महसूस कर रही है।

गुजरात बना ऊर्जा और विकास का नया केंद्र 

सूरत की स्वच्छता और विकास कार्यों की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह शहर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने देश की अक्षय ऊर्जा क्षमता का उल्लेख करते हुए बताया कि भारत की कुल ऊर्जा क्षमता 250 गीगावाट तक पहुंच गई है, जिसमें गुजरात का योगदान लगभग 50 गीगावाट है। पीएम ने कहा कि मौजूदा ऊर्जा संकट ने यह साबित कर दिया है कि राष्ट्र के लिए ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना कितना अनिवार्य है। भविष्य में ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया के क्षेत्र में भी गुजरात देश का नेतृत्व करने वाला है।

Advertisement

आपदाओं के दौर में भारत की मजबूती

प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा दशक दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है, जहां कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट जैसे कई संकट एक साथ आए हैं। इन वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत न केवल मजबूती से खड़ा है, बल्कि तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास की नीतियां ही देश को विश्व पटल पर गौरवान्वित करेंगी।

पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें

  • मौजूदा दशक दुनिया के लिए आपदाओं और संकटों का काल बना हुआ है।
  • कोरोना, युद्ध और ऊर्जा संकट जैसी वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत तेजी से प्रगति कर रहा है।
  • रिफाइनिंग, सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में गुजरात की उपलब्धियां देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
  • देश की कुल अक्षय ऊर्जा क्षमता 250 गीगावाट पहुंच गई है, जिसमें गुजरात का योगदान 50 गीगावाट है।
  • ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया जैसे क्षेत्रों में गुजरात अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है।
  • वैश्विक ऊर्जा संकट ने ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की अनिवार्यता को स्पष्ट कर दिया है।
  • देश की जनता भाजपा की विकासोन्मुखी नीतियों पर अटूट विश्वास जताती है।
  • कांग्रेस पर अराजकता और अनिश्चितता की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता उन्हें नकार रही है।
  • कई राज्यों में कांग्रेस सरकारों के विरुद्ध जन-आक्रोश बढ़ रहा है, जो चुनावी नतीजों में स्पष्ट है।
  • आत्मनिर्भर भारत' का मजाक उड़ाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि प्रगति के लिए आत्मनिर्भरता ही एकमात्र मजबूत मार्ग है।

ये भी पढ़ें - दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों के लिए अलर्ट, दो दिन बंद रहेगा यह रास्ता; देखें पूरा रूट मैप और डायवर्जन

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड