दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों के लिए अलर्ट, दो दिन बंद रहेगा यह रास्ता; देखें पूरा रूट मैप और डायवर्जन

यदि आप दिल्ली से मेरठ की ओर सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मेंटेनेंस के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का एक प्रमुख हिस्सा आगामी 6 जून की सुबह से 7 जून की रात तक यातायात के लिए बंद रहेगा। जानें कहां से कहां तक रूट बंद रहेगा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
delhi-meerut-expressway-section-to-remain-closed-for-repair-work-from-june-6-to-june-7-ghaziabad-traffic-police-issued-traffic-diversion-plan know details
delhi-meerut-expressway-section-to-remain-closed-for-repair-work-from-june-6-to-june-7-ghaziabad-traffic-police-issued-traffic-diversion-plan know details | Image: Freepik

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले दैनिक यात्रियों और वाहन चालकों के लिए एक बेहद जरूरी और काम की खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा एक्सप्रेसवे पर मरम्मत का बड़ा कार्य शुरू किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य के चलते एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा 6 जून सुबह 7 बजे से 7 जून 2026 की देर रात तक पूरी तरह बंद रहेगा। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है, ताकि आम जनता को होने वाली असुविधा से बचाया जा सके।

कहां से कहां तक बंद रहेगा रास्ता? 

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 21.460 के पास सड़क की मरम्मच का कार्य किया जाना है। इस काम को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए आईएमएस कॉलेज से लेकर एबीईएस कॉलेज के बीच की सड़क को वाहनों के लिए पूरी  तरह ब्लॉक किया गया है। इस दौरान इस रूट से गुजरने वाले सभी  छोटे-बड़े वाहनों को आईएमएस कॉलेज के पास से ही वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया जाएगा। यदि आप दिल्ली, गाजियाबाद या मेरठ की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की तैयारी पहले से कर लें।

जाम से बचने के लिए अपनाएं यह रूट 

7 जून तक इस मार्ग पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को आईएमएस कॉलेज से मोड़े जाने के बाद नेशनल हाईवे-9 (NH-9) की तरफ भेजा जाएगा।
इसके बाद वाहन लालकुआं और एबीईएस कॉलेज होते हुए आई.पी.एम. के पास मुख्य सड़क पर पहुंचेंगे।
यहां से गाड़ियां वापस दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चढ़कर अपने आगे के सफर को बिना किसी रुकावट के जारी रख सकेंगी।

ट्रैफिक पुलिस की खास हिदायतें और सुरक्षा

  • ट्रैफिक पुलिस और NHAI ने मिलकर निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। काम के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोकने के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग, रात में रिफ्लेक्टिव साइनेज और चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही, भारी संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।
  • अधिकारियों ने विशेष रूप से भारी और मालवाहक वाहनों के चालकों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित डायवर्जन रूट का ही पालन करें। 
  • यदि आपको रास्ते को लेकर कोई उलझन हो या किसी इमरजेंसी सहायता की आवश्यकता पड़े, तो आप गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन कंट्रोल रूम नंबर: 9643322904 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - 6 June 2026 Lucky Zodiac Sign: 6 जून को ग्रहों की चाल में होगा बड़ा बदलाव, इन 6 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड