अपडेटेड 6 March 2025 at 20:51 IST
आज का भारत बड़ा सोचता है, बड़ा टारगेट तय करता है और बड़े नतीजे लेकर आता है- PM मोदी
Republic Plenary Summit 2025: भारत के पीएम मोदी रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025 में शामिल हुए और देश के भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

रिपब्लिक प्लेनरी समिट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। पीएम मोदी ने इस समिट के आयोजन के लिए रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने भारत के विकास और भारत के विजन को लेकर बड़ी बातें कही।
पीएम मोदी ने अपने स्पीच की शुरुआत करते हुए कहा, "रिपब्लिक टीवी को उसके इस अभिनव प्रयोग के लिए बहुत बधाई देता हूं। आप युवाओं को ग्रासरूट लेवल पर शामिल करके इतना बड़ा कॉम्पीटिशन कराकर यहां लाए। जब युवा देश के डिस्कॉर्स में शामिल होता है, वातावरण में ऊर्जा और बदलाव होते हैं।"
देश की युवा को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "युवाओं के शामिल होने से हम हर बंधन को तोड़ पाते हैं। सीमाओं से परे जाते हैं। कोई लक्ष्य ऐसा नहीं रहता, जिसे पाया ना जा सके। कोई मंजिल ऐसी नहीं होती जिस तक पहुंचा ना जा सके। रिपब्लिक टीवी ने इस समिट के लिए एक नए कंसेप्ट पर काम किया। इसकी सफलता के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मेरा भी इसमें थोड़ा स्वार्थ है।"
1 लाख नौजवानों को राजनीति में लाना है: PM मोदी
पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मैं पिछले दिनों से लगा हूं कि 1 लाख नौजवानों को राजनीति में लाना है। वो एक लाख ऐसे जो उनकी फैमिली में फर्स्ट टाइमर हों। एक प्रकार से ऐसे इवेंट मेरे मकसद के लिए ग्राउंड बना रहे हैं।
Advertisement
प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा व्यक्तिगत लाभ ये है कि 2029 में जो वोट करने जाएंगे, उनको पता ही नहीं है कि 2014 से पहले अखबारों की हेडलाइन क्या हुआ करती थी। 10-12 लाख करोड़ के घोटाले होते थे। वो जब 2029 में वोट करने जाएगा, तो उसके सामने तुलना करने के लिए कुछ नहीं होगा। इसलिए मुझे उस कसौटी से पार होना है। मुझे पक्का विश्वास है कि ये जो ग्राउंड बन रहा है ना उसे पक्का कर देगी।
आज के भारत का मिजाज कुछ और है: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज के भारत का मिजाज कुछ और है। आज का भारत बड़ा सोचता है, बड़ा टारगेट रखता है और बड़ा नतीजा लेकर आता है। भारत बड़ी एसपिरेशन के साथ आगे बढ़ रहा है।
पूरी दुनिया कह रही है कि ये भारत की सदी है। भारत की उपलब्धियों ने सफलताओं ने पूरे विश्व में एक नई उम्मीद जगाई है। जिस भारत के बारे मं कहा जाता था ये खुद भी डुबेगा और हमें भी ले डूबेगा। वो भारत आज, दुनिया की ग्रोथ को ड्राइव कर रहा है।
Advertisement
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के भविष्य की दिशा क्या है, ये हमारे आज के काम और सिद्धियों से पता चलता है। आजादी के 65 साल बाद भी भारत दुनिया की 11वें नंबर की इकोनॉमी था। बीत दशक में हम 5वें नंबर की इकोनॉमी बने। अब उतनी ही तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 6 March 2025 at 20:51 IST