'मैंने कभी 2 बच्चों से ज्यादा वाले को चुनाव लड़ने से रोका था अब दो बच्चों से कम वालों को...', चंद्रबाबू ने किया बड़ा खुलासा

Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने रिपब्लिक समिट में जनसंख्या को लेकर अपनी सोच का खुलासा किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Andhra Pradesh CM N. Chandrababu Naidu At Republic Plenary Summit
रिपब्लिक समिट में आबादी को लेकर क्या बोले सीएम नायडू? | Image: Republic

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने रिपब्लिक के प्लेनरी समिट में IT और AI से लेकर आबादी पर भी बातचीत किया। उन्होंने आबादी को लेकर उनकी सोच का खुलासा किया। सीएम नायडू ने कहा कि भारत में पॉपुलेशन मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने जापान, चीन का जिक्र भी किया।  

सीएम नायडू ने कहा, "पॉपुलेशन मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। हम पूरी दुनिया को देख रहे है। जापान चीन का पॉपुलेशन कम हो रहा है। भारत की आबादी एडवांटेज है। साउथ भारत में फैमिली प्लानिंग के बारे में हमें देखना होगा। मैं पहले दो से ज्यादा बच्चों वाले को चुनाव लड़ने से मना करता था। अब हम ज्यादा बच्चों वालों को पैसे दे रहे हैं।"

CM नायडू ने UP-बिहार को दी बधाई

सीएम नायडू ने कहा, "IT प्रोफेशनल डबल इनकम नो किड्स एंजॉय करते हैं। अगर कोई ऐसा करेगा तो कोई पॉपुलेशन धरती पर नहीं होगा। पॉपुलेशन मैनेजमेंट पर बात होनी चाहिए। बिहार यूपी को मैं इसके लिए बधाई देता हूं कि उनकी पॉपुलेशन ज्यादा है।"

उन्होंने कहा कि मैं हमेशा समय से पहले आगे रहता हूं। 1995 में आईटी के बारे में कोई बात नहीं करता था, मेरा लेकिन समर्पण था अगर मैं सही हूं तो मैं बात करूंगा। तीन पीएम से लड़ाई की, और आखिरकार बाजपेयी टेलीकॉम्युनिकेशन में क्रांति लेकर आए।

Advertisement

#LimitlessIndia विषय मुझे बहुत अच्छा लगा: CM नायडू

आंध्र प्रदेश सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं यहां आकर। #LimitlessIndia... मुझे ये विषय बहुत अच्छा लगा। भविष्य भारत और भारतीयों के लिए है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक नंबर 2 और 3 होगा और वैश्विक स्तर पर भारतीय नंबर 1 होंगे।"

उन्होंने आगे कहा कि हमारा पर कैपिटा इनकम डबल अमाउंट में होगा। सही समय पर देश के लिए सही सरकार नरेंद्र मोदी की है। उनके नेतृत्व में मजबूती से भारत आगे बढ़ेगा। क्लेरिटी और विजन है। ये प्रेरणादायक समय है। 

Advertisement

पहले IT की और आज AI की बात करता हूं...: CM नायडू

भारत 2036 में ओलंपिक होस्ट करने जा रहा है। इसे लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 2036 में हम ओलंपिक गेम्स होस्ट करेंगे। भारतीयों को ग्लोबली पहली पसंद माना जा रहा है। मैं पहले IT की बात करता था और आज AI की बात करता हूं।आज हर घर में IT और AI पर काम करना चाहिए। ड्रोन कैमरा से लेकर रियल टाइम चीजों को कैप्चर किया जा सकता है। लोग कहते हैं कि AI बर्बाद कर देगा।

इसे भी पढ़ें: 'कभी हमने हर परिवार को एक IT पर्सन देने का सपना देखा था, अब AI बारे में सोच रहा हूं', चंद्रबाबू नायडू ने बताया अपना प्लान

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड