अपडेटेड 10 February 2025 at 12:06 IST
Pariksha Pe Charcha: 'बिहार का लड़का और राजनीति...', जब छात्र ने PM मोदी से किया 'लीडरशिप' पर सवाल, मिला ऐसा जवाब
पीएम मोदी ने कहा कि लीडर बनने के लिए टीम वर्क सीखना बहुत जरूरी होता है। लीडरशिप थोपी नहीं जाती। आपके अगल-बगल के लोगों को आपको स्वीकार करना होता है।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

PM Modi Pariksha Pe Charcha 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (10 फरवरी) को अपने 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के जरिए छात्रों से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने छात्रों को एग्जाम के दौरान स्ट्रेस फ्री रखने के लिए टिप्स दिए। साथ ही वह सेहत पर ध्यान देने की बात भी कहते नजर आए। PM मोदी ने इस दौरान छात्रों के संग मजाक-मस्ती भी करते दिखे।
जब एक छात्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लीडरशिप को लेकर सवाल किया। तो इस पर पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का लड़का हो और राजनीति का सवाल हो, ये हो ही नहीं सकता। उनकी ये बात वहां मौजूद सभी छात्र मुस्कुराने लगे।
PM मोदी ने छात्रों को दिए टिप्स
'परीक्षा पे चर्चा' में PM मोदी ने छात्रों को टिप्स देते हुए कहा कि आपको यह सोचना है कि पिछली बार 30 मार्क्स लाए थे तो इस बार 35 लाने हैं। खुद से ही हमें लड़ाई लड़ाई है। धीरे-धीरे मन को स्थिर करना है। खुद का एक उदाहरण सेट करना है।
लीडरशिप के सवाल पर पीएम मोदी ने दिया ये जवाब
कार्यक्रम के दौरान बिहार के गया से एक छात्र विराज ने उनसे लीडरशिप को लेकर सवाल किया। छात्र ने सवाल किया, "आप इतने बड़े ग्लोबल लीडर हैं। आप तमाम पदों पर रहे हैं। आप हमसे 2-3 बातें शेयर कीजिए, जो हमें आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण हो।"
Advertisement
PM मोदी ने इस सवाल पर मजाकिया अंदाज में कहा, "बिहार का लड़का हो और राजनीति का सवाल न हो, ये हो ही नहीं सकता।" उन्होंने आगे कहा कि बिहार के लोग बहुत तेजस्वी होते हैं।
लीडरशिप के सवाल पर जवाब देते हुए PM मोदी ने कहा, "लीडरशिप की परिभाषा कुर्ता-पजामा वाला, जैकेट पहनने वाला और बड़े मंच पर भाषण देने वाला... ऐसा नहीं होता।" उन्होंने कहा कि आपको खुद को उदाहरण बनाना होगा। अगर समय पर आना है। मॉनिटर कहेगा आप समय पर आइए फिर मैं आऊंगा, तो आपकी बात कोई सुनेगा? अगर होमवर्क करना है। उसे सबकी मदद करनी होगी। जब सहयोग करते हैं, कठिनाईयां समझते हैं... तो उनको लगता है मॉनिटर तो मेरी केयर करता है, मुझसे पूछता है... मुझे डांटता नहीं है।
Advertisement
‘लीडरशिप थोपी नहीं जाती…’
पीएम मोदी ने कहा कि आप, सम्मान मांग नहीं सकते, आपको सम्मान कमाना पड़ेगा। वो कैसे होगा। इसके लिए आपको खुद को बदलना होगा। लीडरशप थोपी नहीं जाती, आपके आस-पास के लोग आपको स्वीकारते हैं।
उन्होंने कहा कि लीडर बनने के लिए टीम वर्क सीखना बहुत जरूरी होता है। अगर किसी को काम दिया उसमें क्या कठिनाई आई, पता करना जरूरी है। एक सिद्धांत हो- जहां कम, वहां हम। अपने साथियों को जहां कुछ कमी महसूस हो वहां मैं पहुंच जाऊं। इससे उसका विश्वास बढ़ेगा। विश्वास आपकी लीडरशिप को मान्यता देता है।
PM मोदी ने यह भी कहा कि पढ़ाई के साथ थोड़ा रिलेक्स होने की भी जरूरत होती है। माता-पिता को समझाए कि हम इंसान है, रोबोट की तरह नहीं जी सकते।हम अपने विकास के लिए पढ़ाई करते हैं। बच्चों को अगर दीवारों और किताबों में बंद करेंगे तो वो ग्रो नहीं कर सकते। उन्हें खुला आसमान चाहिए। अपने पसंद की चीजें करनी चाहिए।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 10 February 2025 at 12:04 IST