Delhi Election Results: 'आपकी फोटो भी निकल गई, Video भी बन गया...', PM मोदी ने दिल्ली फतह के बाद संबोधन में ऐसा क्यों कहा?
दिल्ली चुनाव में जीत मिलने के ऐतिहासिक मौके पर पीएम मोदी बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे। यहां पीएम मोदी को देख पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश हाई हो गया।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

PM Modi in BJP Headquarter: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत के बाद पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत 'यमुना मैया की जय' नारे के साथ की। राजधानी में भगवा लहराने के लिए उन्होंने दिल्ली की जनता का आभार जताया। वहीं मुख्यालय में मौजूद कार्यकर्ता भी इस ऐतिहासिक मौके पर उत्साह से भरे नजर आए। पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि आपकी फोटो निकल चुकी है और…।
दरअसल, दिल्ली में 27 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कमल खिला है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए घोषित चुनाव नतीजों में बीजेपी को जनता ने जबरदस्त जनादेश दिया। इसी ऐतिहासिक मौके पर पीएम मोदी दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे। यहां पीएम मोदी को देख पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश हाई हो गया। सभी उत्साह के साथ कैमरे की ओर पोज देने लगे। इस पर पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आपका उत्साह मेरे सराखों पर... लेकिन हाथ नीचे रखिए, बाकियों को परेशानी हो रही है।
'आपकी फोटो भी निकल चुकी और वीडियो...'
अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कहते हैं,'हाथ नीचे रखिए... बाकी लोगों को परेशानी हो रही है। आपका उत्साह मेरे सराखों पर... आपकी फोटो भी निकल चुकी है, वीडियो में आ चुका है। अब आप प्यार से बैठिए।'
पीएम मोदी ने आगे कहा कि दिल्ली के लोगों ने लोकसभा के चुनाव में मुझे कभी भी निराश नहीं किया। 2014, 2019, 2024 तीनों चुनावों में दिल्ली के लोगों ने बीजेपी भव्य विजयी बनाया। तीन-तीन बार लोकसभा में शत-प्रतिशत विजय दिलाने के बाद भी देश भर के और दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में एक टीस थी। ये टीस दिल्ली की पूरी तरह से सेवा न कर पाने की थी।
Advertisement
भाजपा को जबरदस्त समर्थन- PM मोदी
पीएम आगे कहते हैं, 'आज दिल्ली का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, ऐसा कोई वर्ग नहीं जहां कमल न खिला हो। हर भाषा बोलने वालों ने, हर राज्य के लोगों ने दिल्ली में भाजपा के कमल निशान पर वोट दिया है। पूरा देश जानता है कि जहां NDA है वहां सुशासन है, विकास है, विश्वास है। NDA का हर कैंडिडेट, हर जन प्रतिनिधि लोगों के हित में काम करता है। देश में NDA को जहां भी जनादेश मिला है, हमने उस राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। सुशासन का लाभ गरीब को भी होता है और मध्यम वर्ग को भी होता है। इस बार दिल्ली में गरीब, झुग्गी में रहने वाले मेरे भाई-बहन और मिडिल क्लास ने भाजपा को जबरदस्त समर्थन दिया है।'
27 साल बाद दिल्ली में 'भगवा' परचम
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नजीते सामने आ चुके हैं। BJP 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है और प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है तो वहीं आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है और लगातार तीसरी बार कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका है।