Delhi Election Results: 'नारी शक्ति को किया वादा पूरा होगा, ये मोदी की गारंटी है...', PM मोदी ने आधी आबादी को दिया भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति से जो वादा किया था वो जरूर पूरा करेंगे।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

PM Modi at BJP headquarter: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि अब राष्ट्रीय राजधानी एक दशक की आप-दा से मुक्त हुई है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नारी शक्ति से जो वादा किया था वो जरूर पूरा करेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने दौरान उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारा सबसे बड़ा रक्षा कवच है। आज एक बार फिर नारी शक्ति ने दिल्ली में मुझे अपना आशीर्वाद दिया है।
नारी शक्ति से जो वादा किया उसे पूरा करेंगे- PM
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'नारी शक्ति ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। हमने नारी शक्ति से किए हर वादे को हर राज्य में पूरा किया है। मैं दिल्ली की नारी शक्ति से कहता हूं कि उनसे जो वादा किया है वो जरूर पूरा करेंगे। टूटी सड़कें, कूड़े के ढेर और प्रदूषित हवा से दिल्ली की जनता त्रस्त थी। अब बीजेपी दिल्ली को आधुनिक शहर बनाएगी।'
'पहली बार दिल्ली-एनसीआर में BJP सरकार'
उन्होंने आगे कहा, 'पहली बार दिल्ली-एनसीआर के प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, यूपी और हरियाणा में भी बीजेपी की सरकार है। हमारी कोशिश रहेगी कि आने वाले समय में युवाओं को तरक्की के नए अवसर मिलें। आज देश तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहा है। पहले की सरकारों ने इसे बोझ समझा। दिल्ली भारत का गेटवे है। इसलिए इसे बेस्ट अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर मिलना चाहिए।'
Advertisement
27 साल के बाद राजधानी दिल्ली में खिला कमल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए आए चुनाव नतीजों में बीजेपी को जनता ने जबरदस्त जनादेश दिया है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से बीजेपी ने 48 और आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें जीती। जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।