'सपाईयों ने नोएडा को लूट का ATM बना लिया था, आज वही यूपी के विकास का इंजन बन रहा है', जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
Noida International Airport Inauguration: पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। इस खास मौके पर उन्होंने कहा कि यहां से न केवल विमान उड़ेंगे, बल्कि यह विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की उड़ान का भी प्रतीक बनेगा।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

PM Modi news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (28 मार्च) को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद खास है। यह एयरपोर्ट न केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है, बल्कि नए भारत के भविष्य की उड़ान का प्रतीक भी है। यह एयरपोर्ट भविष्य में इतना बड़ा बनेगा कि यहां से हर दो मिनट में एक विमान उड़ान भरेगा।
पीएम ने कहा कि युवाओं को पता है कि यह जो काम हो रहा है, यह नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम है। आज हम विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे इस एयरपोर्ट का शिलान्यास करने का अवसर मिला था और आज उद्घाटन का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे प्रतिनिधि बनाया, सांसद बनाया, उस उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है।
पीएम मोदी ने किया मिडिल ईस्ट संघर्ष का जिक्र
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से कई सारे देशों में खाने पीने के सामान, पेट्रोल-डीजल, गैस और खाद जैसी कई जरूरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया। हर देश इस संकट का सामना करने के लिए कुछ न कुछ कोशिश कर रहा है।
Advertisement
भारत प्रभावित इलाके से कच्चा तेल और गैस- PM मोदी
उन्होंने कहा कि हमारा भारत भी इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है। भारत तो बहुत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस जहां युद्ध चल रहा है, उससे प्रभावित इलाके से मंगाता है। इसलिए सरकार हर वो कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों पर, किसानों पर, इस संकट का बोझ न पडे़।
पीएम मोदी ने इस दौरान समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था, लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा UP के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है।
Advertisement
'पहले नोएडा आने से डरते थे सत्ताधारी'
उन्होंने कहा कि नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था, कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। मुझे याद है, जब यहां सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया, तो मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि वे उस कार्यक्रम में नहीं आए। मुझे भी डराने की कोशिश की गई, कहा गया, “नोएडा मत जाइए, मोदी जी, अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हैं।” मैंने कहा, “मैं उस धरती का आशीर्वाद लेने जा रहा हूं, जो मुझे लंबे अरसे तक सेवा करने का मौका देगी।” आज वही इलाका पूरी दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है। यह पूरा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त कर रहा है।
छोटे शहरों तक भी हवाई कनेक्टिविटी पहुंच रही है- PM मोदी
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि किसी भी देश में एयरपोर्ट सिर्फ एक सामान्य सुविधा नहीं होती। ये एयरपोर्ट प्रगति को भी उड़ान देते हैं।साल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक एयरपोर्ट हो चुके हैं। अब महानगरों के अलावा, देश के छोटे-छोटे शहरों तक भी हवाई कनेक्टिविटी पहुंच रही है। पहले की सरकारें मानती थीं कि हवाई यात्रा सिर्फ अमीरों के लिए होनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ने सामान्य भारतीयों के लिए भी हवाई यात्रा को आसान बना दिया है।