खत्म हुआ इंतजार, PM मोदी ने जेवर में नोएडा एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, दिल्ली-NCR को मिला दूसरा बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Noida International Airport: दिल्ली-NCR वालों को आज दूसरा बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिल गया है। पीएम मोदी ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। अब आप जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाएं।

Follow : Google News Icon  
PM Modi inaugurates Noida International Stadium
पीएम मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन | Image: Youtube

Noida International Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और बड़ी सौगात दे दी। उन्होंने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस खास मौके पर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्याथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी उनके साथ मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने किया एयरपोर्ट का उद्घाटन

एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए पीएम मोदी सुबह करीब 11.30 बजे जेवर पहुंचे। उन्होंने पहले एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और फिर इसे देश को समर्पित कर दिया। 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सपना साल 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की प्रदेश सरकार के समय देखा गया था। ऐसे में अब सालों का इंतजार खत्म हो गया है। साल 2021 में पीएम मोदी ने इसकी नींव रखी थी और अब करीब साढ़े चार साल बाद उन्होंने इसका उद्घाटन कर दिया है। एयरपोर्ट का पहला चरण 11,200 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ है। एयरपोर्ट पर 3900 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और ऑल-वेदर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। 

क्यों खास है ये एयरपोर्ट?

यह एयरपोर्ट देश के सबसे आधुनिक और ज्यादा सुविधाओं वाले एयरपोर्ट में से एक होगा। इस पर हर मौसम में जहाजों के उतरने और टेक ऑफ करने के लिए तैयार है। नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट कई मायनों में खास होगा। इसे एशिया के सबसे बड़े और दुनिया के चौथे सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में इसकी यात्रा क्षमता 12 मिलियन (1.2 करोड़) यात्री प्रति वर्ष है, जिसे भविष्य में 70 मिलियन तक बढ़ाने की योजना है। इसमें 3,900 मीटर लंबा रनवे है जो बड़े विमानों को संभालने में सक्षम है।

Advertisement

घने कोहरे में भी लैंडिंग और उड़ान 

एयरपोर्ट 'इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम' (ILS) और उन्नत लाइटिंग से लैस है, जिससे घने कोहरे और खराब मौसम में भी विमान सुरक्षित लैंड और टेक-ऑफ कर सकेंगे। यहां आधुनिक तकनीक की मदद से मात्र 30 सेकंड में चेक-इन और 20 मिनट से कम समय में बोर्डिंग की सुविधा का 

यह भी पढ़ें: Tej Pratap: लालू परिवार में अब सब ठीक? तेजस्वी यादव के बेटे इराज संग खेलते दिखे ताऊ तेज प्रताप, होने लगी चर्चाएं 

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड