Tej Pratap: लालू परिवार में अब सब ठीक? तेजस्वी यादव के बेटे इराज संग खेलते दिखे ताऊ तेज प्रताप, होने लगी चर्चाएं

Bihar: तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी के बेटे इराज के साथ खेलते हुए एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पिता और बेटे के रिश्ते पर इमोशनल गाना भी बज रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tej Pratap Yadav with Tejashwi son Iraj
तेजस्वी के बेटे इराज संग तेज प्रताप यादव | Image: X

Tej Pratap Yadav news: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्हें छोटे भाई तेजस्वी के बेटे संग खेलता देखा जा सकता है। इस दौरान वो इराज पर जमकर प्यार भी लुटाते नजर आए। इस वीडियो के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या लालू परिवार में सबकुछ ठीक हो गया? क्या भाइयों में नाराजगी दूर हो रही है?

तेज प्रताप ने शेयर किया प्यारा वीडियो 

तेज प्रताप ने वीडियो शुक्रवार (27 मार्च) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है। इसी दिन तेजस्वी की बेटी कत्यायनी का जन्मदिन भी था। खबर है कि भतीजी का जन्मदिन मनाने तेज प्रताप, राबड़ी आवास पहुंचे थे। वीडियो में वह इराज के साथ जमीन पर बैठे हैं और खिलौने से खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में 'पापा मेरी जान' और 'कोरे कोरे सपने मेरे' गाने बज रहे हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए तेज प्रताप ने कैप्शन में लिखा, "बेटा पापा का गर्व होता है, और पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत।" इस पोस्ट में उन्होंने तेजस्वी यादव को टैग भी किया। तेज प्रताप को तेजस्वी के बच्चों से काफी लगाव हैं। वो अक्सर इराज और कत्यायनी संग फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

मां के जन्मदिन पर भी पहुंचे थे आवास

इससे पहले मां राबड़ी देवी के जन्मदिन पर भी तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पहुंचे थे। दोनों ने साथ में केक काटा था और इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके अलावा मकर संक्रांति के मौके पर तेज प्रताप यादव ने दही चूड़ा भोज के दौरान लालू प्रसाद और राबड़ी देवी समेत पूरे परिवार को अपने आवास पर आने का न्योता दिया था। हालांकि इस भोज में केवल लालू प्रसाद पहुंचे थे। तेजस्वी यादव नहीं आए थे।

Advertisement

लालू यादव ने पार्टी और परिवार से निकाला था

अनुष्का यादव संग रिश्ते और तस्वीर वायरल होने के बाद लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी खुद की पार्टी बनाई और उसका नाम रखा जनशक्ति जनता पार्टी (JJD)। तेज प्रताप की पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव के मैदान में अकेले उतरी थी, लेकिन जीत न सकी।

यह भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच रामनवमी पर हिंसा, मुर्शिदाबाद में तीन जगहों पर झड़प, कई दुकानों में आगजनी-तोड़फोड़; धारा-144 लागू
 

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड