अपडेटेड 26 February 2026 at 09:35 IST

डिजिटल दुनिया में 'नंबर वन' प्रधानमंत्री मोदी, इंस्टाग्राम पर बना 100 मिलियन फॉलोअर्स का नया रिकॉर्ड

पीएम मोदी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का मुकाम हासिल कर लिया है। वे इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता और राजनेता बन गए हैं।

PM Modi Donald Trump
PM Modi Donald Trump | Image: AP

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। भारत में ही नहीं, दुनियाभर में भी उनकी पॉपुलैरिटी का कोई जवाब नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी उनका डंका बज रहा है। अब पीएम मोदी के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड जुड़ गया है। वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता बन गए हैं।

पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। खास बात ये है कि वह गुरुवार को इस प्लेटफॉर्म पर इस ऐतिहासिक माइलस्टोन को पार करने वाले दुनिया के पहले राजनेता बन चुके हैं। उनके सामने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहीं नहीं टिकते। पीएम मोदी के ट्रंप से दोगुने से भी अधिक फॉलोअर्स हैं।

5 बड़े ग्लोबल लीडर्स के मिलाकर भी इतने नहीं

प्रधानमंत्री मोदी साल 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। ऐसे में पिछले 10 सालों में उनका अकाउंट विश्व नेताओं की तुलना में सबसे ज्यादा एंगेजिंग डिजिटल स्पेस में से एक बन गया है। दुनिया के पांच बड़े ग्लोबल लीडर्स के कुल फॉलोअर्स की संख्या पीएम मोदी के अकेले फॉलोअर्स की संख्या से कम आंकी गई है।

लिस्ट में कहां पर ट्रंप?

पीएम मोदी के बाद इस पायदान पर दूसरे नंबर पर 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ डोनाल्ड ट्रंप हैं। तीसरे स्थान पर 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियंतो हैं। वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं। पांचवें नंबर पर तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन हैं जिनके 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Advertisement

भारत में दूसरे नंबर पर कौन से नेता?

यह डेटा न सिर्फ पीएम मोदी की ग्लोबल पहुंच, बल्कि दुनियाभर के युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को भी दर्शाता है। इसके अलावा भारत में प्रधानमंत्री और दूसरे नेताओं की फॉलोअर्स की संख्या में बड़ा अंतर है।

भारत में पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं जिनके 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 12.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे रैंक पर हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: रईसों से कराती मीटिंग, फिर रेप के बाद शुरू होता धर्मांतरण का खेल...भोपाल की अमरीन और आफरीन ऐसे बिछाती थीं जाल, टारगेट पर थी गरीब लड़कियां

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 26 February 2026 at 07:38 IST