अपडेटेड 14 March 2026 at 12:56 IST

'मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच देश में दहशत फैला रही कांग्रेस', असम में जमकर बरसे PM मोदी, जनता को सावधान रहने को कहा

PM Modi attack Congress: असम के सिलचर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि दुनिया की कुछ ताकतें भारत के तेज विकास को नहीं पचा पा रही। जिन विदेशी ताकतों को देश की प्रगति रास नहीं आ रही, देश का दुर्भाग्य देखिए, कांग्रेस उनके हाथ की कठपुतली बनती जा रही है।

PM Modi in Assam
PM Modi in Assam | Image: X

PM Narendra Modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्यों के दौरे पर निकल पड़े हैं। वह पहले असम पहुंचा, जहां सिलचर में उन्होंने 23,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की सौगात की। यहां पीएम मोदी एक रैली को भी संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के अनेक दशकों तक कांग्रेस की सरकारों ने नॉर्थ-ईस्ट को दिल्ली से और दिल से... दोनों से ही दूर रखा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को एक तरह से भुला दिया था, लेकिन बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने नॉर्थ-ईस्ट को ऐसे कनेक्ट किया है कि आज हर तरफ इसकी चर्चा है। आज नॉर्थ-ईस्ट भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्र है। दक्षिण पूर्व एशिया के साथ भारत को जोड़ने वाला सेतु बन रहा है।

युद्ध पर क्या बोले पीएम मोदी?

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का भी जिक्र किया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजकल दुनिया में चारों तरफ और हमारे पड़ोस में युद्ध के हालात चल रहे हैं। युद्ध से जो स्थितियां बनी है हमारी सरकार उससे निपटने के लिए, हमारे देश के नागरिकों को कम से कम मुसीबत आए, उसके लिए सारे प्रयास कर रही है। हमारा प्रयास है कि देश के नागरिकों पर कम से कम प्रभाव पड़े।

कांग्रेस पर जमकर बरसे

उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस से उम्मीद थी कि वो जिम्मेदार राजनीतिक दल की भूमिका निभाए, लेकिन कांग्रेस देश हित के इस महत्वपूर्ण काम में भी फिर एक बार फेल हो गई। कांग्रेस पूरी कोशिश कर रही है कि देश में पैनिक क्रिएट हो, देश मुश्किल में फंस जाए और उसके बाद कांग्रेस भर-भरकर मोदी को गाली दें।

Advertisement

पीएम ने कहा कि दुनिया की कुछ ताकतें भारत के तेज विकास को नहीं पचा पा रही। जिन विदेशी ताकतों को देश की प्रगति रास नहीं आ रही, देश का दुर्भाग्य देखिए, कांग्रेस उनके हाथ की कठपुतली बनती जा रही है। इसलिए असम के नागरिकों को कांग्रेस से सावधान रहना है।

उन्होंने आगे कहा कि आज देश का हर राज्य कांग्रेस को सबक सिखा रहा है। कांग्रेस एक के बाद एक चुनाव हार रही है। अब निकट भविष्य में कांग्रेस खुद के पराजय के इतिहास की सेंचुरी मारने वाली है।

Advertisement

‘कांग्रेस के पास खुद के कपड़े फाड़ने के लिए कुछ नहीं बचा’

प्रधानमंत्री मोदी ने AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हार की हताशा से भरी कांग्रेस ने देश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस के नेता देश को बदनाम करने में जुट गए हैं। दिल्ली में इतनी बड़ी AI समिट हुई। कांग्रेस ने इस समिट को बदनाम करने के लिए कपड़ा फाड़ प्रदर्शन किया। अब कांग्रेस के पास खुद के कपड़े फाड़ने के लिए कुछ नहीं बचा है। पूरे देश ने कांग्रेस के इस भद्दे प्रदर्शन की आलोचना की, लेकिन दिल्ली में कांग्रेस का शाही परिवार है, वो इस कांड को भी अपना मॉडल बता रहा है। देश को बदनाम करने वालों की वाहावाही कर रहा है। ऐसी कांग्रेस जो देश की विरोधी हो, वो किसी राज्य का भला नहीं कर सकती।

यह भी पढ़ें: CM नीतीश के बेगूसराय पहुंचने से पहले हेलीपैड कैंपस में घुसा सांड, पुलिसकर्मियों को भी दौड़ाया; देखिए LIVE VIDEO

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 14 March 2026 at 12:56 IST