अपडेटेड 8 November 2025 at 09:02 IST

PM Modi in Varanasi: काशी से PM मोदी ने देश को दी 4 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, जानिए किस-किस रूट पर चलेगी?

PM Modi news: देश को आज चार और नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल गई हैं। पीएम मोदी ने वाराणसी ने इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जानिए ये नई ट्रेन किस रूट पर चलेंगी?

PM Modi in Varanasi
PM Modi in Varanasi | Image: Youtube- Narendra Modi

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (8 नवंबर) को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। काशी से उन्होंने देश को चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी। पीएम मोदी ने शनिवार सुबह वाराणसी रेलवे स्टेशन से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई नेता मौजदू रहे। 

नई वंदे भारत ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर चलेंगी। पीएम मोदी काशी से हरी झंडी दिखाकर इन चारों वंदे भारत ट्रेनों को रवाना करेंगे।

वंदे भारत पर हर भारतीयों को गर्व- PM मोदी

इस मौके पर उन्होंने कहा, "दुनिया भर के विकसित देशों में आर्थिक विकास का एक बड़ा कारण बुनियादी ढांचा रहा है। जिन देशों ने बहुत प्रगति और विकास देखा है, वहां बुनियादी ढांचे का विकास उनकी प्रगति के पीछे एक बड़ी ताकत रहा है... कितने हवाई अड्डे बने हैं, कितनी वंदे भारत ट्रेनें चली हैं, ये सभी चीजें विकास से जुड़ी हैं।" 

पीएम मोदी ने कहा, “आज वंदे भारत, नमो भारत, अमृत भारत ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव रख रही हैं... वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए बनाई गई एक ऐसी ट्रेन है जिस पर हर भारतीय को गर्व है... आज जिस तरह भारत ने विकसित भारत के लिए अपने संसाधनों को बेहतर बनाने का अभियान शुरू किया है, ये ट्रेनें उसमें मील का पत्थर बनने जा रही हैं।”

Advertisement

बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस

ये वंदे भारत एक्सप्रेस धार्मिक और सांस्कृतिक शहरों को जोड़ेगी, जिसमें वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो शामिल हैं। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलने से करीब 2 घंटे 40 मिनट की बचत करेंगी। इससे 443 किलोमीटर की दूरी महज 7 घंटे 40 मिनट में पूरी किया जाएगा। इसकी मदद से तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को खजुराहो जैसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट तक आसान, आरामदायक सफर मिलेगा। गुरुवार को छोड़कर ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी।

लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर जैसे शहरों को जोड़ेगी। इससे करीब 7 घंटे 45 मिनट में सफर पूरा किया जा सकेगहा और लगभग 1 घंटे की बचत होगी। ये ट्रेन भी सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

Advertisement

फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

पंजाब के फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने जा रही यह वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट की सबसे तेज ट्रेन होगी। यह ट्रेन महज सिर्फ 6 घंटे 40 मिनट में यात्रा पूरी करेगी और फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला जैसे पंजाब के प्रमुख शहरों से दिल्ली को जोड़ेगी। इससे पंजाब के प्रमुख शहरों से दिल्ली का सफर काफी आसान हो जाएगा।

एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल को तीसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने जा रही हैं। यह ट्रेन केरल के एर्नाकुलम से बेंगलुरु तक चलेगी और त्रिशूर, पलक्कड, कोयम्बटूर, तिरुपुर, इरोड, सेलम और कृष्णराजापुरम को कवर करेगी। इससे ट्रेन की शुरुआत होने से यात्रियों का करीब 2 घंटों का समय बचेगा। यह ट्रेन 8 घंटे 40 मिनट में अपना सफर पूरा करेगी।

यह भी पढ़ें: टैरिफ वॉर के बीच भारत-US में बड़ी डील, अमेरिकी कंपनी से तेजस फाइटर जेट्स के इंजन खरीदेगा HAL, इतने करोड़ में हुआ सौदा

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 8 November 2025 at 08:46 IST