अपडेटेड 7 February 2026 at 10:45 IST

'ग्रेट न्यूज, Make in India होगा और मजबूत', भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल होने पर PM मोदी का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी होने के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि इस समझौते से किसानों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई और युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।

Donald Trump- PM Modi
ट्रेड डील फेमवर्क पर पीएम मोदी | Image: X

PM Modi on India-US Trade Deal framework: भारत और अमेरिका में ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने इसे दोनों देशों के लिए बहुत अच्छी खबर बताया। उन्होंने कहा कि इस डील से भारत के किसानों, उद्यमियों के लिए नए अवसर खुलेंगे। साथ ही मेक इन इंडिया को मजबूती मिलेगी।

PM मोदी ने क्या कहा? 

PM मोदी ने X पर एक पोस्ट कर लिखा, "भारत और अमेरिका के लिए बहुत अच्छी खबर। हमने अपने दोनों महान देशों के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक फ्रेमवर्क पर सहमति जताई है। मैं हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों के प्रति अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देता हूं।"

उन्होंने आगे लिखा कि यह फ्रेमवर्क हमारी साझेदारी की बढ़ती गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दिखाता है। यह भारत के मेहनती किसानों, उद्यमियों, MSMEs, स्टार्टअप इनोवेटर्स, मछुआरों और अन्य लोगों के लिए नए अवसर खोलकर 'मेक इन इंडिया' को मजबूत करता है। इससे महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होगा।

निवेश और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को और गहरा करेगा- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह फ्रेमवर्क हमारे बीच निवेश और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को और गहरा करेगा। यह फ्रेमवर्क मजबूत और भरोसेमंद सप्लाई चेन को भी मजबूत करेगा और वैश्विक विकास में योगदान देगा। जैसे-जैसे भारत एक विकसित भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हम ऐसे वैश्विक पार्टनरशिप बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो भविष्य-उन्मुख हों, हमारे लोगों को सशक्त बनाएं और साझा समृद्धि में योगदान दें।

Advertisement

भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान में कहा कि यह इंसमझौता दोनों देशों की साझेदारी में ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। यह आपसी हितों और ठोस परिणामों पर आधारित पारस्परिक एवं संतुलित व्यापार की प्रतिबद्धता दर्शाता है। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (6 फरवरी) को एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत भारत की रूसी तेल खरीद से जुड़ा 25% अतिरिक्त टैरिफ पूरी तरह हटा दिया गया।  

समझौते के तहत:

  • भारत अमेरिका के कई औद्योगिक और कृषि उत्पादों (जैसे मेवे - बादाम, अखरोट; ताजा/प्रोसेस्ड फल; सोया तेल; वाइन और स्पिरिट्स आदि) पर टैरिफ पूरी तरह हटाएगा या काफी कम करेगा।
  • अमेरिका की ओर से भारतीय वस्त्र, परिधान, रसायन, मशीनरी आदि पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया जाएगा।
  • अमेरिका ने भारतीय एयरक्राफ्ट और उनके पार्ट्स पर नेशनल सिक्योरिटी टैरिफ हटाने पर सहमति दी।
  • भारत को ऑटो पार्ट्स पर विशेष टैरिफ-रेट कोटा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका ट्रेड डील में क्या-क्या? फ्रेमवर्क से सामने आई तस्वीर, कृषि-डेयरी सेक्टर पूरी तरह प्रोटेक्टेड

Advertisement

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 7 February 2026 at 10:44 IST