वेनेजुएला में भूकंप से मची भयंकर तबाही, PM मोदी ने जताया दुख, कहा- भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार

Earthquake: वेनेजुएला में एक मिनट के अंदर 7.1 और 7.5 तीव्रता के आए दो जोरदार भूकंप से भयंकर तबाही मची है। इसमें हजारों लोगों की मौत की आशंका है।

PM Modi on Venezuela Earthquake
वेनेजुएला भूकंप पर पीएम मोदी | Image: AP, X

PM Modi on Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप से मची तबाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने इस मुश्किल समय में वेनेजुएला के साथ खड़े होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

PM मोदी ने जताया दुख

PM मोदी ने X पर पोस्ट कर लिखा, "वेनेजुएला में आए जबरदस्त भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। भारत के लोगों की ओर से, मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति, और खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।"

एक मिनट में दो बार भूकंप के झटकों से दहलाया

वेनेजुएला में स्थानीय समयानुसार शाम 6:04 बजे तटीय शहर मोरोन के पश्चिम में स्थित मोंटाल्बन के पास 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र लगभग 13 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप के जोरदार झटके से लोग संभलते, इतने में एक मिनट के अंदर ही 7.5 तीव्रता का एक और शक्तिशाली भूकंप आ गया। इसका केंद्र मोरोन से करीब 16 किमी दक्षिण-पश्चिम में 10 किमी की गहराई पर स्थित था।

Advertisement

हजारों मौतों की आशंका

इन दो भूकंप के जोरदार झटकों से वेनेजुएला में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। हजारों लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। भूकंप के बाद वेनेजुएला में आपातकाल की घोषणा की जा चुकी है।

सबसे ज्यादा नुकसान राजधानी काराकस में हुआ है। यहां बड़ी बड़ी इमारतों मलबे में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि एक 22 मंजिला बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबे में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। साथ ही लोगों से सुरक्षित जगह पर रहने की भी अपील की गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ताश के पत्तों की तरह ढही 22 मंजिला इमारत, हर तरफ चीख-पुकार, जान बचाते भागते लोग... भूकंप के बाद वेनेजुएला में भारी तबाही, कंपा देगा VIDEO

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड