'हरि यहां भी, हरि वहां भी, हरि की कृपा...', हरिवंश सिंह फिर चुने गए राज्यसभा के उपसभापति, PM मोदी ने तारीफ में पढ़े कसीदे

हरिवंश नारायण सिंह को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, राज्यसभा के उपसभापति के रूप में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना अपने आप में इस सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास है।

PM Modi
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण को पीएम मोदी ने दी बधाई | Image: ANI

संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन राज्यसभा में उपसभापति पद के लिए चुनाव संपन्न हो गया। जनता दल (JDU) के वरिष्ठ नेता हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार इस पद पर निर्वाचित हुए हैं। हरिवंश नारायण का चयन इस पद के लिए निर्विरोध हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  हरिवंश नारायण सिंह को बधाई दी। पीएम मोदी ने उनकी तारीफ में कहा कि हम सबने हरिवंश जी के नेतृत्व में सदन की शक्ति को और प्रभावित होते देखा है।

हरिवंश नारायण सिंह को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, राज्यसभा के उपसभापति के रूप में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना अपने आप में इस सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास है। बीते समय में आपके अनुभव से सदन को जो लाभ मिला, सबको साथ लेकर चलने का आपका प्रयास सदन ने आज मोहर लगा दी है।

पीएम मोदी ने हरिवंश सिंह की तारीफ में कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा, "मैं हरिवंश जी को बधाई देता हूं। ये एक सहज कार्यशैली का सम्मान है। हम सबने हरिवंश जी के नेतृत्व में सदन की शक्ति हो और प्रभावित होते देखा है।वे न सिर्फ सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं, बल्कि अपने पिछले अनुभवों का इस्तेमाल करके सदन को बड़ी बारीकी से समृद्ध भी करते हैं।"

तीसरे बार राज्यसभा के सभापति बने हरिवंश सिंह

राज्यसभा में हरिवंश नारायण सिंह की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज 17 अप्रैल है और 17 अप्रैल, 1927 हमारे पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की जन्म जयंती भी है। और विशेषता ये भी है कि आज 17 अप्रैल को आप जब तीसरी बार इस दायित्व को संभालने जा रहे हैं, चन्द्रशेखर जी के साथ आपका जुड़ाव, उनके प्रति आपका लगाव रहा और एक प्रकार से आप उनके सहयात्री रहे, उनके पूरे कार्यकाल में, ये अपने आप में एक बड़ा सुयोग है।"

Advertisement

अपने गांव के विकास के लिए हरिवंश सिंह ने किया काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हरिवंश जी का जन्म जेपी के गांव में हुआ और सहज रूप से ग्रामीण पृष्ठभूमि के कारण वो अपने गांव के विकास के लिए विद्यार्थी काल से भी कुछ न कुछ करते और उनकी शिक्षा-दिक्षा काशी में हुई। हरिवंश जी की सदन की कुशलता को तो सभी ने भलीभांति देखा है। लेकिन, साथ-साथ उन्होंने राज्यों की विधानसभाएं और विधान परिषद के अधिकारियों की कैसे मदद की जाए और उनकी आवश्यक ट्रैनिंग के लिए भी उन्होंने काफी समय दिया है।"

पीएम मोदी ने तारीफ में पढ़े कसीदे

पीएम मोदी ने राज्यसभा में बताया, "2018 में जब हरिवंश जी ने राज्यसभा के उप सभापति की भूमिका निभानी शुरू की, उसके बाद मेरी जानकारी के अनुसार इन्होंने colleges और universities में 350 से अधिक कार्यक्रम किए हैं। ये बहुत बड़ा काम है।मुझे पूरा भरोसा है कि उपसभापति के तौर पर उनका यह नया कार्यकाल भी उसी भावना, संतुलन और समर्पण के साथ आगे बढ़ेगा। हम सबके प्रयासों से सदन की गरिमा नई ऊंचाइयों को छुएगी।" आखिरी पीएम मोदी ने हरिवंश नारायण के लिए हंसते हुए कहा, 'हरि यहां भी हैं, हरि वहां भी हैं, हरि की कृपा बनी रहने चाहिए और क्या चाहिए'। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने लोकसभा में मारा फिल्मी डायलॉग, पीएम मोदी को बताया Feminist

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड