'ये विश्वास हम पर कर्ज है, डबल तेजी से विकास करके चुकाएंगे', PM मोदी ने किया दिल्ली का धन्यवाद

BJP ऑफिस से संबोधित करते हुए PM मोदी ने AAP पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने ‘मोदी की गारंटी’ पर भरोसा जताने के लिए जनता के सामने सिर झुकाकर आभार व्यक्त किया।

PM Modi attack on arvind Kejriwal
PM मोदी का केजरीवाल और AAP पर हमला | Image: X

Delhi Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया है। BJP ने 70 में से 48 सीट जीतकर करीब 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BJP ऑफिस से BJP कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता का धन्यवाद करते हुए आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि "आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह है और एक सुकून भी है। ये उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को AAP-दा से मुक्त कराने का है।" पीएम मोदी ने ‘मोदी की गारंटी’ पर भरोसा जताने पर जनता के सामने सिर झुकाकर आभार व्यक्त किया।

'ये विश्वास हम सभी पर कर्ज है'

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया है और मैं दिल्ली वासियों को फिर से एक बार विश्वास दिलाता हूं कि आपके इस प्यार को सवा गुना करके विकास के रूप में हम लौटाएंगे। दिल्ली के लोगों का ये प्यार, ये विश्वास हम सभी पर एक कर्ज है। जिसे अब दिल्ली की डबल इंजन सरकार, दिल्ली का डबल और तेजी से विकास करके चुकाएगी।

1993 के बाद पहली जीत

साल 1991 में 69वें संविधान संशोधन के तहत दिल्ली को 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT)' का दर्जा मिला और 1993 में विधानसभा की बहाली के बाद पहली बार चुनाव हुए। 1993 के चुनाव में BJP ने जीत हासिल की और मदन लाल खुराना पहले मुख्यमंत्री बने। BJP दिल्ली की सत्ता में आखिरी बार 2 दिसंबर, 1993 से 3 दिसंबर, 1998 तक रही। इस दौरान 3 मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज रहे। 1993 के चुनाव में BJP को 49 सीटें मिली थी। कांग्रेस को 14 और अन्य के खाते में 7 सीटें आई थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 1993 से लेकर अब तक दिल्ली में उतार-चढ़ाव भरा रहा BJP का सफर, मजबूत संगठन के बावजूद रही सत्ता से दूर 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड