युवा, नारी, मध्यम वर्ग सभी की आकांक्षा हमें पूरा करना है, देश का हर नागरिक विकसित भारत का सपना देख रहा है- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा है कि देश का प्रत्येक नागरिक आज एक उन्नत और समृद्ध भारत का सपना देख रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता देश के हर वर्ग की उम्मीदों को पूरा करना है।

pm-modi-vision-developed-india-aspirations-youth-women-middle-class
pm-modi-vision-developed-india-aspirations-youth-women-middle-class | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों का सफर पूरा होना भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक पड़ाव है। इस गौरवशाली उपलब्धि का जश्न मनाने और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा करने के लिए आज नई दिल्ली में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस  की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई है। 

इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के नेताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण के अपने स्पष्ट विजन को साझा किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि, 'युवा, नारी और मध्यम वर्ग, इन सभी की आकांक्षाओं को पूरा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।'प्रधानमंत्री ने इस बात पर विशेष बल दिया कि आज देश का हर नागरिक 'विकसित भारत' का सपना देख रहा है, और इस सपने को धरातल पर उतारने के लिए एनडीए का एकजुट प्रयास अनिवार्य है।

देश का हर नागरिक विकसित भारत का सपना देख रहा है- पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘युवा, नारी, मध्यम वर्ग सभी की आकांक्षा हमें पूरा करना है। देश का हर नागरिक विकसित भारत का सपना देख रहा है।’पीएम मोदी ने जोर दिया कि सरकार का फोकस हर वर्ग के कल्याण पर है। युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा, मध्यम वर्ग को राहत और गरीबों को विकास की मुख्यधारा में लाना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

12 साल की प्रमुख उपलब्धियां

पीएम मोदी ने कहा पिछले 12 वर्षों में भारत ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। आयुष्मान भारत योजना से करोड़ों गरीबों को मुफ्त इलाज मिला। उज्ज्वला योजना से महिलाओं को स्वच्छ ईंधन मिला। डिजिटल इंडिया और जनधन खाते ने बैंकिंग को आम आदमी तक पहुंचाया। आत्मनिर्भर भारत अभियान ने स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा दिया। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सड़क, रेल और एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार हुआ। इन योजनाओं ने न सिर्फ अर्थव्यवस्था को मजबूत किया बल्कि लोगों के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाया।

Advertisement

ये भी पढ़ें - ये यात्रा मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद, सेवा मेरे लिए साधना- NDA की बैठक में बोले PM मोदी

 

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड