ये यात्रा मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद, सेवा मेरे लिए साधना- NDA की बैठक में बोले PM मोदी

बुधवार को भारत मंडपम में एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति तय की गई। इस दौरान उन्होंने कहा 'ये यात्रा मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जनता-जनार्दन का है और इसके लिए मैं आप सभी का बहुत-बहुत आभारी हूं।'

PM Modi nda meeting
NDA बैठक में बोले PM मोदी: यह यात्रा मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, सेवा ही मेरी साधना है | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे होने पर एनडीए की उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए आज नई दिल्ली में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की एक बड़ी बैठक हो रही है। इस बैठक में पीएम मोदी ने एनडीए नेताओं को संबोधित करते हुए कहा 'आज का दिन आप सभी ने मेरे लिए बहुत यादगार बना दिया है। मैं अभिभूत हूं, कृतज्ञ हूं। ये यात्रा मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जनता-जनार्दन का है और इसके लिए मैं आप सभी का बहुत-बहुत आभारी हूं।

सेवा मेरे लिए साधना-PM मोदी

NDA नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 'आज का दिन आप सभी ने मेरे लिए बहुत यादगार बना दिया है। मैं अभिभूत हूं, कृतज्ञ हूं। चरैवेति-चरैवेति के मंत्र का जाप करते हुए इस राजनीतिक यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव देखते हुए, एक दिन ये पड़ाव भी आएगा, मैंने कभी सोचा नहीं था।'

आगे उन्होंने कहा 'निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर सबसे लंबी अवधि तक सेवा करने का अवसर, इसे मैं अपना परम सौभाग्य मानता हूं। आपने इस अवसर पर मुझे सम्मानित किया, इतना मान दिया, इसके लिए मैं आप सभी का बहुत-बहुत आभारी हूं।'

2014 के पहले देश में अस्थिरता और उथल-पुथल

एनडीए बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा '2014 के पहले के कई दशक बहुत अस्थिरता और उथल-पुथल से भरे हुए थे। इसका देश को बहुत नुकसान भी उठाना पड़ा लेकिन अब देश की जनता एक स्थिर सरकार का काम भी देख रही है और उसकी निर्णायक क्षमताओं की प्रशंसक भी है। मैं आज देश की महान जनता को नमन करता हूं, जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त करता हूं।' 

Advertisement

देश के लोगों ने कांग्रेस के विश्वासघात के बाद NDA को सत्ता सौंपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा ‘साल 2014 में जब NDA की जीत हुई थी तब मैंने कहा था कि आज देश के सामान्य मानवी में एक नई आशा का उदय हुआ है। इस आशा का, इस उम्मीद का संरक्षण हम सभी का बहुत बड़ा दायित्व था। देश के लोगों ने कांग्रेस के विश्वासघात के बाद अपने भरोसा हमें सौंपा था। मुझे आज संतोष है, गर्व है कि NDA परिवार के तौर पर हमने देश के विश्वास को हमेशा और मजबूत किया है।’

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड