भ्रूण हत्या का जिक्र, माताओं-बहनों से माफी... राष्ट्र के नाम संबोधन में भावुक दिखे PM मोदी; पढ़िए संबोधन की 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात 8:30 बजे देश को संबोधित किया। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल पास न हो पाने पर निराशा व्यक्त की।

PM Modi
PM Modi | Image: X/Republic

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात 8:30 बजे देश को संबोधित किया। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल पास न हो पाने पर निराशा व्यक्त की।

इससे पहले दिन में, PM मोदी ने अपनी कैबिनेट से कहा कि विपक्ष ने महिला कोटा बिल का समर्थन न करके एक गलती की है और उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने देश की महिलाओं को निराश किया है।

PM मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

  1. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मैं अपनी बहनों और बेटियों से बात करने के लिए आया हूं। आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया।  उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पास नहीं हो पाया। मैं इसके लिए सभी माताओं-बहनों से क्षमाप्रार्थी हूं।
  2. हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है। लेकिन जब कुछ लोगों के लिए दलहित सब कुछ हो जाता है, दलहित देशहित से बड़ा हो जाता है तो नारी शक्ति को, देशहित को... इसका खामियाजा उठाना पड़ता है। इस बार भी यही हुआ है। कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसे दलों की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की नारी शक्ति को उठाना पड़ा है।
  3. प्रधानमंत्री ने कहा कि नारी सब भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती। इसलिए संसद में कांग्रेस और उसके सहयोगियों के व्यवहार की कसक हर नारी के मन में हमेशा रहेगी। संसद में नारीशक्ति वंदन संशोधन का जिन भी दलों ने विरोध किया है, वे लोग नारी शक्ति को for granted ले रहे हैं।
  4. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम के विरोध की एक बड़ी वजह है- इन परिवारवादी पार्टियों का डर! अगर महिलाएं सशक्त हो गईं, तो इन परिवारवादी पार्टियों का नेतृत्व खतरे में पड़ जाएगा। ये कभी नहीं चाहेंगे कि उनके परिवार के बाहर की महिलाएं आगे बढ़ें।
  5. PM मोदी ने कहा, बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 परसेंट वोट हमें नहीं मिला हो... मैं दुखी हूं, लेकिन मैं जानता हूं, देश की 100 परसेंट नारीशक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है। मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं, हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाले हर रुकावट को खत्म करेंगे।
  6. प्रधानमंत्री ने कहा, महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां, ये देश की नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने से रोक नहीं पाएंगी। कांग्रेस हमेशा से हर रिफॉर्म को रोककर बैठी रही। लटकाना, भटकाना, अटकाना... यही कांग्रेस का सिद्धांत रहा है, वर्क कल्चर रहा है।
  7. प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस ये पॉलिटिक्स अंग्रेजों से विरासत में सीख कर आई है।  और कांग्रेस आज भी उसी के सहारे चल रही है। कांग्रेस ने हमेशा देश में दरार पैदा करने वाली भावनाओं को हवा दी है। इसलिए ये झूठ फैलाया गया कि डी-लिमिटेशन या परिसीमन से कुछ राज्यों को नुकसान होगा।  जबकि सरकार ने पहले दिन से स्पष्ट किया है कि न किसी राज्य की भागीदारी का अनुपात बदलेगा, न किसी का री-प्रेजेंटेशन कम होगा, बल्कि सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में बढ़ेंगी।
  8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में आगे कहा, "नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है। नारी शक्ति वंदन संशोधन सभी राज्यों की शक्ति में समान वृद्धि का प्रयास था। ये संसद में सभी राज्यों की आवाज को अधिक शक्ति देने का प्रयास था। सब राज्यों की समान अनुपात में शक्ति बढ़ाने की कोशिश थी। लेकिन इस प्रयास की कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने सदन में पूरे देश के सामने भ्रूण हत्या कर दी है। कांग्रेस, TMC, समाजवादी पार्टी, DMK जैसे दल इस भ्रूण हत्या के जिम्मेदार हैं।"
  9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में आगे कहा, “नारी शक्ति वंदन संशोधन किसी से कुछ छीनने का नहीं था, नारी शक्ति वंदन संशोधन हर किसी को कुछ न कुछ देने का था। ये 40 साल से लटके हुए नारी के हक को 2029 के लोकसभा चुनाव से उसका हक देने का संशोधन था।”
  10. उन्होंने कहा, "कल हमारे पास संख्या बल नहीं था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम हार गए हैं। हमारा आत्मबल अजेय है। हमारा प्रयास रुकेगा नहीं, हमारा प्रयास थमेगा नहीं।" पीएम ने आधी आबादी को विश्वास दिलाया कि वे इस रास्ते में आने वाली हर बाधा को हटाकर रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः 'कांग्रेस, TMC, सपा, DMK इस भ्रूण हत्या के लिए जिम्मेदार', बोले PM मोदी

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड