राज्यसभा में PM मोदी ने Manmohan Singh का क्यों लिया नाम, किस वाकये का किया जिक्र?

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा कि कांग्रेस के पास अपने ही नेताओं की गारंटी और नीतियां नहीं हैं, लेकिन वो मोदी की गारंटियों पर सवाल उठा रही है।

PM Narendra Modi in Rajya Sabha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | Image: Sansad TV

PM Narendra Modi Rajya Sabha Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा है कि आजादी के बाद इतने लंबे समय तक देश की सत्ता पर काबिज रहने वाली पार्टी के पतन और गिरावट को लेकर उनके मन में संवेदनाए हैं, वो प्रार्थना करेंगे कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 40 सीट ही बचा ले। इसी दौरान पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस की खिंचाई की।

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास अपने ही नेताओं की गारंटी और नीतियां नहीं हैं, लेकिन वो मोदी की गारंटियों पर सवाल उठा रही है।

कांग्रेस ने परिवार के नाम पर सब किया: PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस कांग्रेस ने अपने भी परिवार के नाम पर सब कुछ किया, वो हमने समाजवाद का पाठ पढा रहे हैं। हमारे करने से कुछ नहीं हुआ ये कर्मों का फल है, उनके लोगों ने ही कहा है हमें कहने की क्या जरूरत है?

यह भी पढ़ें: अब राजस्थान में UCC बिल लाने की तैयारी, भजनलाल के मंत्रियों ने दिए संकेत

Advertisement

राज्यसभा में मोदी ने लिया मनमोहन सिंह का नाम

इसी दौरान महंगाई और मुद्रास्फीति को लेकर पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह के बयान को पढ़ा। राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा, ‘मंहगाई दर लगातार बढ रही है। मुद्रास्फीति गिर रही है। सरकारी कार्यालयों के इस्तेमाल को लेकर देश में गुस्सा है। ये बीजेपी के किसी के नहीं, ये मनमोहन सिंह के वक्तव्य हैं।’

हमने देश को संकट के दौर से निकाला: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, 'कांग्रेस के 10 साल में भारतीय अर्थव्यवस्था नाजुक स्थिति में थी। कांग्रेस सरकार नीतिगत पंगुता के लिए जानी जाती थी। दूसरी ओर हमारे 10 सालों में भारत शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहा है। हमारे बड़े निर्णायक फैसलों के लिए 10 साल बहुत थे। हमने देश को संकट के दौर से बाहर निकाला है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस सोच से आउटडेटेड हो चुकी है, 40 ना पार करना उसके लिए बड़ी चुनौती', बोले PM मोदी

Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड